लाइव न्यूज़ :

भाजपा नेता बबीता फौगाट को किसानों ने दिखाए काले झंडे

By भाषा | Updated: June 21, 2021 18:35 IST

Open in App

भिवानी, 21 जून केंद्र के तीन नए कृषि कानूनों को लेकर हरियाणा में किसानों द्वारा भाजपा-जजपा नेताओं का विरोध जारी है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर सोमवार को चरखी दादरी में आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचीं भाजपा नेता बबीता फौगाट को प्रदर्शनकारी किसानों ने काले झंडे दिखाए।

इससे पहले संयुक्त किसान मोर्चा ने योग दिवस पर भाजपा-जजपा नेताओं को गांवों में घुसने से रोकने की बात कही थी। इस पर पुलिस द्वारा सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए थे। जैसे ही किसान काले झंडों के साथ कार्यक्रम स्थल की ओर पहुंचे तो पुलिस ने उनको रोक दिया। किसानों ने फौगाट खाप प्रधान बलवंत नंबरदार की अगुवाई में बबीता फौगाट के खिलाफ नारेबाजी की और काले झंडे दिखाए।

बबीता फौगाट महिला विकास निगम की अध्यक्ष हैं। उनका विरोध कर रहे किसानों ने कहा कि जब तक कृषि कानूनों को रद्द नहीं किया जाता, उनका विरोध जारी रहेगा। खाप प्रधान बलवंत नंबरदार ने कहा कि भाजपा-जजपा नेताओं को पहले ही किसी भी कार्यक्रम के लिए गांवों में आने पर विरोध को लेकर आगाह कर दिया गया है।

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार लगातार षड्यंत्र रचकर आंदोलन को तोडऩा चाहती है, लेकिन अपनी मांगें पूरी होने के बाद ही किसान यहां से घर जाएंगे। उन्होंने कहा कि किसान लगातार सरकार से बातचीत के लिए तैयार है। इसलिए सरकार को बिना शर्त बातचीत शुरू करनी चाहिए, जिससे समस्या का समाधान निकल सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया