होशियारपुर में किसानों ने भाजपा नेताओं के खिलाफ नारेबाजी की
By भाषा | Updated: February 6, 2021 23:48 IST2021-02-06T23:48:21+5:302021-02-06T23:48:21+5:30

होशियारपुर में किसानों ने भाजपा नेताओं के खिलाफ नारेबाजी की
होशियारपुर(पंजाब), छह फरवरी केंद्र के नये कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों ने शनिवार को यहां भाजपा नेताओं के खिलाफ नारेबाजी की। दरअसल, केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश और भगवा पार्टी के अन्य नेता राज्य में आगामी निकाय चुनाव के मद्देनजर यहां जनसभा करने पहुंचे थे।
विभिन्न किसान संगठनों के कार्यकर्ताओं ने पुरहिरन क्षेत्र के निजी स्कूल के बाहर करीब डेढ़ घंटा धरना भी दिया।
प्रकाश भाजपा के अन्य नेताओं, तिक्शान सूद और राजेंद्र भंडारी के साथ पार्टी उम्मीदवार के पक्ष में जनसभा को संबोधित करने यहां आए थे।
केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेताओं के कार्यक्रम की जानकारी मिलने पर किसान बैठक स्थल पर पहुंच गए। हालांकि, पुलिसकर्मियों ने प्रदर्शनकारी किसानों को स्कूल के बाहर ही रोक दिया।
इसके बाद किसानों ने भाजपा नेताओं और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।