लाइव न्यूज़ :

भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए एकजुट हों किसान : अखिलेश

By भाषा | Updated: October 6, 2021 15:15 IST

Open in App

शाहजहांपुर (उत्तर प्रदेश), छह अक्टूबर समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को किसानों से एकजुट होकर राज्य की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया।

यादव ने बड़ा गुरुद्वारा नानकपुरी में संत बाबा सुखदेव सिंह जी भूरिवालों की सालाना बरसी कार्यक्रम में पिछले रविवार को लखीमपुर खीरी में हुई हिंसक घटना में मारे गए चार किसानों को याद करते हुए कहा कि लखीमपुर खीरी में किसानों के साथ जो भी हुआ वह इतिहास के क्रूरतम शासकों के राज में भी नहीं हुआ होगा।

उन्होंने भाजपा पर किसानों के साथ वादाखिलाफी और जुल्म करने का आरोप लगाते हुए किसानों का आह्वान किया कि वे इस सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए एकजुट हो जाएं और कहा कि इस सरकार को हटाना जरूरी है क्योंकि सरकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी हमारे किसानों की सुरक्षा और खुशहाली है।

अखिलेश ने कहा "किसान पिछले करीब एक साल से नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके लिए किसानों को सरकार के तमाम तरह के जुल्मों का सामना करना पड़ा। मगर जो आंदोलन दिल्ली की सीमा से शुरू हुआ था वह आज गांव गांव तक पहुंच चुका है। हम आपको भरोसा दिलाते हैं कि समाजवादी पार्टी आप के आंदोलन के साथ पूरी ईमानदारी से खड़ी है।"

उन्होंने लखीमपुर खीरी की घटना का जिक्र करते हुए कहा "हाल में जो घटना हुई, वह हमें याद दिलाती है कि किस तरह से अंग्रेजों ने अन्याय किया था। आज भाजपा की सरकार उन अंग्रेजों से भी आगे निकल गयी है। गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा और उनके बेटे का अहंकार देखिए। मिश्रा पहले किसानों को धमकी देते हैं और इसी का परिणाम है कि उनका बेटा गाड़ी लेकर निकला और हमारे किसान भाइयों, हमारे सिख भाइयों को कुचलने का काम किया है।"

सपा अध्यक्ष ने कहा "हमें पूरा भरोसा है कि न्याय मिलेगा और जब तक न्याय नहीं मिलेगा, सपा आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर इस लड़ाई को लड़ेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोवा अग्निकांड पर पीएम मोदी और राष्ट्रपति ने जताया दुख, पीड़ितों के लिए मुआवजे का किया ऐलान

भारतGoa Fire Accident: अरपोरा नाइट क्लब में आग से 23 लोगों की मौत, घटनास्थल पर पहुंचे सीएम सावंत; जांच के दिए आदेश

भारतगोवा के नाइट क्लब में सिलेंडर विस्फोट में रसोई कर्मचारियों और पर्यटकों समेत 23 लोगों की मौत

पूजा पाठPanchang 07 December 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 07 December 2025: आज इन 3 राशियों के लिए दिन रहेगा चुनौतीपूर्ण, वित्तीय नुकसान की संभावना

भारत अधिक खबरें

भारतEPFO Rule: किसी कर्मचारी की 2 पत्नियां, तो किसे मिलेगी पेंशन का पैसा? जानें नियम

भारतरेलवे ने यात्रा नियमों में किया बदलाव, सीनियर सिटीजंस को मिलेगी निचली बर्थ वाली सीटों के सुविधा, जानें कैसे

भारतकथावाचक इंद्रेश उपाध्याय और शिप्रा जयपुर में बने जीवनसाथी, देखें वीडियो

भारत2024 में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव, 2025 तक नेता प्रतिपक्ष नियुक्त नहीं?, उद्धव ठाकरे ने कहा-प्रचंड बहुमत होने के बावजूद क्यों डर रही है सरकार?

भारतजीवन रक्षक प्रणाली पर ‘इंडिया’ गठबंधन?, उमर अब्दुल्ला बोले-‘आईसीयू’ में जाने का खतरा, भाजपा की 24 घंटे चलने वाली चुनावी मशीन से मुकाबला करने में फेल