लाइव न्यूज़ :

नए कृषि क़ानून के समर्थक नेताओं का गांवों में प्रवेश बंद करें किसान : चौधरी

By भाषा | Updated: December 27, 2020 15:16 IST

Open in App

बलिया (उप्र) 27 दिसंबर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी ने रविवार को किसानों से आह्वान किया कि नए कृषि कानून का समर्थन करने वाले नेताओं को अपने गांव में प्रवेश न करने दें। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता रामगोविंद चौधरी रविवार को बांसडीह विधानसभा क्षेत्र के बिसौली ग्राम सभा में आयोजित किसान घेरा चौपाल को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा, “खेती बारी और किसानों को निगलने वाले कानूनों के समर्थन में खड़े नेताओं से राम-राम, प्रणाम और दुआ सलाम तथा हुक्का पानी बंद करें और गांव में आने वाले सभी रास्तों पर यह नोटिस चिपका दें कि अंबानी-अडानी के एजेंटों का हमारे गांव में प्रवेश वर्जित है।”

चौधरी ने दावा किया कि, “अडानी और अंबानी के एजेंटों और उनके पेरोल पर जी रहे नेता किसानों में फूट डालने के लिए शासन प्रशासन की मदद से जगह-जगह सम्मेलन कर रहे हैं।” उन्होंने कहा, “इन एजेंटों से सावधान रहने की जरूरत है। इस सावधानी का सबसे आसान रास्ता है कि इनसे दूरी बनाकर रहें और इनका बहिष्कार करें।”

उन्होंने आरोप लगाया, “सरकार सभी सार्वजनिक उपक्रमों, दूर संचार, हवाई जहाज और रेल की तरह खेती बारी और किसानी को भी अंबानी व अडानी समूहों को सौंप देने पर आमादा है। इसके लिए वह रोज नया नया झूठ बोल रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल