लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 को लेकर प्रदर्शन नहीं करें किसान, इससे संक्रमण तेजी से फैल सकता है : अमरिंदर सिंह

By भाषा | Updated: May 23, 2021 21:06 IST

Open in App

चंडीगढ़, 23 मई पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने रविवार को किसानों के संगठन भारतीय किसान यूनियन (एकता उगराहां) से कोविड-19 से राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन नहीं करने का आग्रह करते हुए कहा कि ऐसा करने से कोरोना वायरस का संक्रमण काफी तेजी से फैल सकता है।

किसानों के संगठन ने राज्य सरकार पर कोविड-19 की स्थिति से निपटने में असफल रहने का आरोप लगाते हुए घोषणा की थी कि वे 28 मई को पटियाला में विरोध प्रदर्शन करेंगे।

अपनी सरकार के खिलाफ लगे आरोपों को खारिज करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब में कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए उनकी सरकार ने कड़े प्रयास किए हैं और दिल्ली, महाराष्ट्र तथा उत्तर प्रदेश जैसी स्थिति पैदा होने से बचाया है।

एक बयान के अनुसार, सिंह ने किसानों से विरोध प्रदर्शन नहीं करने का आग्रह करते हुए कहा कि ऐसा कर वे खुद के जीवन को ही संकट में डाल रहे हैं। इससे महामारी के खिलाफ जारी लड़ाई कमजोर पड़ सकती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि धरना प्रदर्शन में शामिल होने के लिए बड‍़ी संख्या में ग्रामीण इलाकों से लोग आएंगे, ऐसी स्थिति में पहले से दूसरी लहर की मार झेल रहे ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को परेशानी हो सकती है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार तीन विवादास्पद कृषि कानूनों को लेकर किसानों के प्रति पहले ही एकजुटता प्रकट कर चुकी है।

किसानों को भी राज्य सरकार का समर्थन कर कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई में उसका साथ देना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह