लाइव न्यूज़ :

आंदोलन समाप्त कर सरकार से आगे की चर्चा का मार्ग अपनाएं किसान : सामाजिक न्याय मंत्री

By भाषा | Updated: December 14, 2020 20:33 IST

Open in App

इंदौर (मध्यप्रदेश), 14 दिसंबर केंद्र के नये कृषि कानूनों को "हर तरह से अन्नदाताओं के हित में" बताते हुए केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री थावरचंद गहलोत ने आंदोलनरत किसानों से सोमवार को अपना विरोध प्रदर्शन समाप्त करे सरकार से चर्चा की राह पर आगे बढ़ने की अपील की।

गहलोत ने यहां संवाददाताओं से कहा, "मैं किसानों से आपके (मीडिया) माध्यम से आग्रह करता हूं कि वे अपना आंदोलन समाप्त करते हुए सरकार से आगे की चर्चा का रास्ता अपनाएं और उचित निर्णय के लिए संवाद करें।"

उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार व आंदोलनरत किसानों के बीच पांच दौर की बैठकें हो चुकी हैं और दोनों पक्षों के बीच संवाद आगे बढ़ाने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है।

गहलोत ने कहा, "आंदोलनरत किसानों ने इन बैठकों के बाद सरकार के प्रस्ताव को हालांकि ठुकरा दिया है। परंतु तीनों नये कृषि कानून हर तरह से अन्नदाताओं के हित में हैं। ये कानून किसानों की आमदनी दोगुनी करने के प्रयास के तहत बनाए गए हैं।"

उन्होंने दावा किया कि देश भर के लोगों ने खेती-किसानी के क्षेत्र में सरकार के प्रयासों की सराहना करते हुए नये कृषि कानूनों को पसंद किया है। उन्होंने कहा, "महज दो-तीन राज्यों के किसान प्रयास कर रहे हैं कि सरकार इन कानूनों को वापस ले ले।"

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने अपने विभाग की योजनाओं का बखान किया और बताया कि देश भर में दिव्यांग जनों के लिए विशिष्ट पहचान पत्र (यूडीआईडी कार्ड) बनाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि दिव्यांग जन इस पहचान पत्र की मदद से केंद्र सरकार और संबंधित राज्य सरकार की अलग-अलग योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल