लाइव न्यूज़ :

किसानों को बातचीत के लिए आगे आना चाहिए: दलाल

By भाषा | Updated: July 5, 2021 21:40 IST

Open in App

चंडीगढ़, पांच जुलाई हरियाणा के कृषि मंत्री जे पी दलाल ने सोमवार को कहा कि किसानों को नए कृषि कानूनों के खिलाफ अपना आंदोलन खत्म करना चाहिए और इस मुद्दे को हल करने के वास्ते केंद्र के साथ बातचीत के लिए आगे आना चाहिए।

दलाल ने भिवानी में पार्टी की एक बैठक से पहले संवाददाताओं से कहा, ‘‘केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा है कि किसानों को नये कृषि कानून वापस लेने की शर्त पर जोर नहीं देना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट करते हुए कहा है केंद्र उनकी शंकाओं को दूर करने के लिए किसी भी मुद्दे पर चर्चा करने के लिए तैयार है।’’ दलाल ने कहा, ‘‘इसलिए, मेरी किसानों से अपील है कि वे आंदोलन को खत्म कर दें और बातचीत के लिए आगे आएं क्योंकि इस मुद्दे को हल करने का यही एकमात्र तरीका है और केंद्र इसे सुलझाने के लिए तैयार है।’’

इस बीच कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों के एक समूह ने सभा स्थल तक पहुंचने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। कुछ प्रदर्शनकारियों ने काले झंडे लहराये और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने रविवार को कहा था कि अगर केंद्र सरकार किसानों के साथ बातचीत फिर से शुरू करना चाहती है तो उसे शर्तें नहीं लगानी चाहिए।

गौरतलब है कि केन्द्र के तीन नये कृषि कानूनों को निरस्त किये जाने की मांग को लेकर किसान पिछले साल नवम्बर से दिल्ली की सीमाओं पर आंदोलन कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारत अधिक खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह