लाइव न्यूज़ :

पर्वतीय क्षेत्रों में जानवरों से फसलों को होने वाले नुकसान का किसानों को मुआवजा दिया जाए : टिकैत

By भाषा | Updated: April 7, 2021 22:58 IST

Open in App

शिमला, सात अप्रैल भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने बुधवार को कहा कि सरकार पर्वतीय क्षेत्र के किसानों को जानवरों द्वारा नष्ट की गई फसलों का मुआवजा प्रदान करे।

टिकैत ने यह भी कहा कि सरकार को किसानों के उत्पादन को उनके खेतों से थोक बाजारों तक ले जाने के प्रबंध भी करने चाहिए।

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में पांवटा साहिब के पास हरिपुर टोहाना गांव में किसानों की महापंचायत को संबोधित करते हुए टिकैत ने कहा, ‘‘सरकार जब बात करना चाहेगी, हम उससे बात करेंगे, लेकिन हम आंदोलन के लिए भी तैयार हैं। आंदोलन का पहला चरण नवंबर-दिसंबर तक चलेगा और उसके बाद यदि जरूरी हुआ तो इसे तेज किया जाएगा।’’

उन्होंने कहा कि दिल्ली की सीमाओं पर चल रहे किसान आंदोलन में सभी दिशा-निर्देशों का पालन किया जाएगा, क्योंकि कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं।

टिकैत ने कहा कि हालांकि कर्फ्यू या लॉकडाउन के बावजूद आंदोलन जारी रहेगा, इसे खत्म नहीं किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो