लाइव न्यूज़ :

किसानों को भी आंदोलन खत्म कर देना चाहिए:रामदास अठावले

By भाषा | Updated: November 22, 2021 19:49 IST

Open in App

वाराणसी 22 नवम्बर केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री रामदास अठावले ने कहा है कि अब जब केंद्र सरकार की ओर से कृषि कानूनों को वापस लेने की घोषणा की जा चुकी है तो किसानों को भी आंदोलन खत्म कर देना चाहिए।

उन्होंने सोमवार को यहां एक प्रेस वार्ता में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के अंदर सभी सभी जाति और धर्म के लोगों को साथ लेकर विकास कार्य किया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने जन धन योजना, मुद्रा योजना, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना सहित विभिन्न योजनाओं में हुए विकास पर प्रकाश डाला।

केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा, ‘‘केंद्र सरकार ने कृषि कानूनों को वापस लेने का ऐतिहासिक फैसला किया है। हम उनकी इस पहल की प्रशंसा करते हैं। ’’

उन्होंने कहा कि अब जब केंद्र सरकार की ओर से कृषि कानूनों को वापस लेने की घोषणा की जा चुकी है तो किसानों को भी आंदोलन खत्म कर देना चाहिए। मंत्री ने कहा कि किसानों को एमएसपी सहित अपनी मांगों के लिए बातचीत का रास्ता अपनाना चाहिए।

केंद्रीय राज्य मंत्री ने अपने वाराणसी दौरे के दौरान सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के अधिकारियों के साथ बैठक की और इस दौरान महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश भी दिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह