लाइव न्यूज़ :

आंदोलन स्थलों से पंजाब में अपने घर लौटने वाले किसानों का होगा स्वागत

By भाषा | Updated: December 9, 2021 20:43 IST

Open in App

चंडीगढ़, नौ दिसंबर पंजाब के कई गांव उन किसानों का स्वागत करने की तैयारी कर रहे हैं जो केंद्र के तीन कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली की सीमाओं पर पिछले एक साल से आंदोलन करने के बाद अपने घर लौट रहे हैं। संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) द्वारा बृहस्पतिवार को आंदोलन समाप्त करने की घोषणा किये जाने के बाद घर लौटने वाले किसानों के सम्मान की तैयारी की जा रही है।

मोहाली जिले में चिल्ला गांव की जनसंख्या दो हजार के आसपास है और गांववालों ने दिल्ली के सिंघू बॉर्डर पर जोरशोर से आंदोलन में भाग लिया था। एक स्थानीय निवासी जगतार सिंह ने कहा, “गांव लौटने पर हम उन्हें (किसानों) सम्मानित करेंगे।”

उन्होंने कहा कि गांव के 50-60 लोगों ने सिंघू बॉर्डर पर विरोध प्रदर्शन में भाग लिया। उन्होंने कहा, “हम उन्हें एक ट्रॉफी तथा शॉल देकर सम्मानित करेंगे।” उन्होंने कहा कि उनके गांव के चार लोगों ने प्रदर्शनस्थल पर एक साल बिताया। सिंह ने कहा कि वे उन महिलाओं और बच्चों को भी सम्मानित करेंगे जो आंदोलन के समर्थन में किसानों का झंडा उठाकर यातायात सिग्नल पर हर दिन खड़े रहे।

इसी प्रकार राज्य के कई स्थानों पर ग्रामीणों ने घर लौट रहे किसानों को सम्मानित करने की योजना बनाई है। पंजाब के बहुत से किसानों ने आंदोलन का समर्थन करने के लिए हरियाणा के लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

भारतीय किसान यूनियन के महासचिव हरिंदर सिंह लखोवाल ने कहा कि लोगों ने घर लौट रहे किसानों को सम्मानित करने की तैयारी की है। लखोवाल ने कहा कि कुछ किसानों ने सिंघू बॉर्डर पर एक साल से ज्यादा का समय बिताया।

भारती किसान यूनियन (एकता उग्रहण) के महासचिव सुखदेव सिंह कोकरीकलां ने कहा कि किसान 11 दिसंबर से दिल्ली की सीमाओं के प्रदर्शन स्थलों से वापसी करेंगे। उन्होंने कहा, “उनके गांवों में उनका स्वागत किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग