लाइव न्यूज़ :

फसल कटाई के बाद किसान प्रदर्शन स्थल पर वापस लौट रहे हैं : संयुक्त किसान मोर्चा

By भाषा | Updated: May 11, 2021 21:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 मई देश में 40 से ज्यादा किसान संगठनों का प्रतिनिधित्व करने वाले संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने मंगलवार को कहा कि फसल की कटाई के बाद किसान वापस सिंघू व टीकरी बॉर्डर के प्रदर्शन स्थलों पर लौटने लगे हैं।

एसकेएम ने एक बयान में कहा कि सोमवार को दोनों सीमा बिंदुओं पर किसानों के बड़े जत्थे पहुंचे और अब यह जारी रहेगा।

उसने कहा, “कल, सिंघू और टीकरी बॉर्डर पर किसानों का बड़ा काफिला पहुंचा। पंजाब से यहां आने के रास्ते में कई जगहों पर इन किसानों का स्वागत किया गया। ट्रैक्टर, कार और दूसरे वाहनों से यहां का सफर तय करने वाले इन किसानों ने तंबुओं और ट्रैक्टरों में रहने का इंतजाम किया है जैसा कि वे पहले करते रहे थे।”

उसने कहा, “किसानों की हड़ताल मजबूत होती जा रही है और प्रदर्शन स्थल भी बड़े हो रहे हैं। किसानों के तंबू, ट्रॉलियां और दूसरे वाहन स्थायी रूप से बीते पांच महीनों से यहां लंबी कतारों में खड़े हैं। फसल कटाई के बाद किसानों के लौटने का यह सिलसिला अब जारी रहेगा।”

केंद्र के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसान संगठन ने कहा कि सरकार ऐसे समय में भी “निजीकरण को बढ़ावा” दे रही है जब “जन स्वास्थ्य प्रणाली के कुप्रबंधन के कारण हजारों लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI Match Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस लाइव स्कोर, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

ज़रा हटकेदो गैर मर्दों के साथ बहू के नाजायज रिश्ते?, सास ने बहू को घर आए मेहमान के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ा?

कारोबार8th Pay Commission: शुरू हुई 8वें वेतन आयोग की प्रक्रिया, लेकिन सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट