लाइव न्यूज़ :

किसानों के ‘रेल रोको’ प्रदर्शन का ट्रेन के परिचालन पर ‘नगण्य’ असर : रेलवे

By भाषा | Updated: February 19, 2021 21:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 फरवरी रेलवे ने शुक्रवार को कहा कि किसानों के ‘रेल रोको’ प्रदर्शन से उसके परिचालन पर ‘‘नगण्य’’ असर पड़ा और कुल 12,800 यात्री और माल गाड़ियों में से केवल 30 प्रतिशत एक्सप्रेस ट्रेनों या 0.03 प्रतिशत की सेवा प्रभावित हुई।

रेलवे ने कहा कि प्रदर्शन के कारण मुंबई में उपनगरीय ट्रेन सेवा पर कोई असर नहीं पड़ा और माल से राजस्व भी प्रभावित नहीं हुआ।

रेलवे ने कहा, ‘‘कुछ किसान संगठनों द्वारा बृहस्पतिवार को रेल रोको प्रदर्शन का ट्रेनों के परिचालन पर नगण्य असर पड़ा। भारतीय रेलवे की कुल 12,800 ट्रेनों (यात्री ट्रेनें और मालगाड़ियां समेत) में से 30 एक्सप्रेस ट्रेनों की सेवा प्रभावित हुई।’’

प्रदर्शन के कारण समय के नुकसान की कई ट्रेनों ने भरपाई कर ली।

‘रेल रोको’ प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा और किसी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हुई। प्रदर्शन के बाद सभी जोन में ट्रेनों की आवाजाही सुगम हो गयी। ज्यादातर जोन से प्रदर्शनकारियों द्वारा ट्रेन रोकने के एक भी मामले नहीं आए।

रेलवे ने एक बयान में कहा, ‘‘रेल रोको प्रदर्शन को देखते हुए सभी संबंधित पक्षों ने काफी संयम का परिचय दिया। कुछ जोन से प्रदर्शन की खबरें आयीं लेकिन वह किसानों का प्रदर्शन नहीं था। जैसे कि पश्चिम बंगाल के कोलकाता में डीवाईएफआई की कार्यकर्ता की मौत के बाद एक राजनीतिक दल ने प्रदर्शन का आयोजन किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब