लाइव न्यूज़ :

प्रदर्शन कर रहे किसानों ने ‘पगड़ी संभाल दिवस’ मनाया

By भाषा | Updated: February 23, 2021 22:47 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 फरवरी दिल्ली की सीमाओं पर केन्द्र के तीन कृषि कानूनों के विरोध में करीब तीन महीनों से बैठे किसानों ने मंगलवार को पारंपरिक पगड़ी बांधी, किसान आंदोलन के गीत गाते हुए ‘पगड़ी संभाल दिवस’ मनाया।

संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा आयोजित यह एक दिन का कार्यक्रम 1906 की ‘पगड़ी संभाल लहर’ से प्रेरित था।

मोर्चा ने एक बयान में कहा, ‘‘उस वक्त भी तत्कालीन सरकार ने तीन किसान विरोधी कानून बनाए थे जिसके खिलाफ किसान आंदोलन शुरू हुआ और वह सफल रहा। किसानों की एकता साबित करती है कि यह आंदोलन भी सफल होगा।’’

किसान नेताओं ने कहा कि कभी किसानों की शान हुआ करती थी पगड़ी, लेकिन सरकार ने किसानों को उसी पगड़ी को फांसी का फंदा बनाने पर मजबूर कर दिया है। उन्होंने कहा कि आज का दिन ‘‘आत्मसम्मान का दिन था।’’

सिंघू बॉर्डर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमें क्रांतिकारी भगत सिंह के भांजे अभय संधू सहित अन्य परिजनों ने हिस्सा लिया।

किसानों को संबोधित करते हुए संधू ने कहा कि अगर सरकार 23 मार्च (भगत सिंह की पुण्यतिथि) तक किसानों की मांगें नहीं मानती है तो वह आमरण अनशन करेंगे।

किसानों ने राष्ट्रवादी और किसान नेता स्वामी सहजानंद सरस्वती की जन्मतिथि मनाते हुए राष्ट्रनिर्माण और जनांदोलनों में उनकी भूमिका याद की।

टीकरी बॉर्डर पर बड़ी संख्या में किसान प्रदर्शन में हिस्सा लेने पहुंचे हैं, इनमें कर्नाटक और तेलंगाना से आए किसानों की संख्या ज्यादा है।

मोर्चा ने कहा, ‘‘सरकार इस आंदोलन को क्षेत्र विशेष का बताकर इसे बार-बार खारिज करती है, लेकिन यह आंदोलन देश के सभी हिस्से के किसानों का है।’’

महाराष्ट्र के नन्दुरबार और हरियाणा के भिवानी में भी ‘पगड़ी संभाल दिवस’ का आयोजन किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता