लाइव न्यूज़ :

किसान नेताओं ने कहा- किसी बाहरी व्यक्ति को भारत के आंतरिक मुद्दों में हस्तक्षेप करने की अनुमति नहीं, आज शाह से मिलेंगे कैप्टन अमरिंदर

By भाषा | Updated: December 3, 2020 08:38 IST

किसान आंदोलन को खत्म करने के लिए सरकार की ओर से कोशिशें जारी हैं और इसी कड़ी में गुरुवार को किसान संगठनों और सरकार के बीच फिर बातचीत होगी।

Open in App

नयी दिल्ली: कनाडा के प्रधानमंत्री द्वारा केंद्र के कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों का समर्थन करने पर आंदोलनकारी किसान नेताओं में से एक ने कहा कि किसी बाहरी व्यक्ति को भारत के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करने की अनुमति नहीं है। दिल्ली के पास सिंघू बॉर्डर पर संवाददाता सम्मेलन में मध्य प्रदेश के किसान नेता शिव कुमार काकाजी ने कहा कि जब तक सरकार तीनों कृषि कानून वापस नहीं ले लेगी तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

उन्होंने किसानों के विरोध में ट्रूडो के समर्थन के बारे में पूछे जाने पर कहा कि किसी भी बाहरी व्यक्ति को भारत के आंतरिक मुद्दों में हस्तक्षेप करने की अनुमति नहीं है । हालांकि उन्होंने कनाडा के प्रधानमंत्री की किसानों के लिए चिंता को सही बताया।

उन्होंने कहा, ‘‘वे हमारे मुद्दों को लेकर चिंतित हैं और हम उसका स्वागत करते हैं।’’ ट्रूडो ने सोमवार को भारत में आंदोलनकारी किसानों का समर्थन करते हुए कहा था कि कनाडा शांतिपूर्ण विरोध का समर्थन करता है। इस बीच खबर है कि कृषि कानून के मसले पर किसानों का विरोध लगातार चल रहा है।

इस आंदोलन को खत्म करने के लिए सरकार की ओर से कोशिशें जारी हैं और इसी कड़ी में गुरुवार को किसान संगठनों और सरकार के बीच फिर बातचीत होगी। इससे पहले 1 दिसंबर की चर्चा में कोई हल नहीं निकला था। साथ ही आज पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह और गृह मंत्री अमित शाह की मुलाकात होनी है।

टॅग्स :किसान विरोध प्रदर्शनअमित शाहअमरिन्दर सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया