लाइव न्यूज़ :

Farmers Protest: किसान आंदोलन के समर्थन में बादल-ढींढसा ने लौटाया सम्मान, जानें अब तक की 10 बड़ी बातें

By अनुराग आनंद | Updated: December 3, 2020 15:30 IST

दिल्ली व हरियाणा से सटे सभी बॉर्डर के करीब किसानों का आंदोलन जारी है। उत्तर प्रदेश, हरियाणा व पंजाब के किसान अपनी मांगों को लेकर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। यहां जानें इस प्रदर्शन से जुड़ी 10 अहम बातें

Open in App
ठळक मुद्देनरेंद्र मोदी सरकार के मंत्री प्रकाश सिंह बादल-ढींढसा ने सम्मान लौटा दिया है।चौथे दौर की बैठक में कई मांगों में से किसानों ने अपनी बात रखते हुए कहा कि एमएसपी के लिए सरकार अलग से कानून बनाए। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अमित शाह से उनके आवास पर बैठक के बाद कहा कि जल्द से जल्द आम सहमति पर पहुंचना चाहिए।

नई दिल्ली: केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने पिछले दिनों किसानों व कृषि क्षेत्र से जुड़े तीन अहम कानून बनाए हैं। इन कानूनों के बनते ही पंजाब व हरियाणा समेत देश के कई राज्यों के किसान अपनी मांग को लेकर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ पिछले कई माह से प्रदर्शन कर रहे हैं। 

किसानों का कहना है कि सरकार ने इन कानून के जरिए उनके हितों को दरकिनार कर दिया है। ऐसे में इस कानून के खिलाफ अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे किसान दिल्ली पहुंचकर अपनी बात रखना चाहते हैं।

आज किसान नेताओं और भारत सरकार के मंत्री के बीच बातचीत हुई है। किसानों के समर्थन में अवॉर्ड वापसी का दौर शुरू हुआ। नरेंद्र मोदी सरकार के मंत्री प्रकाश सिंह बादल-ढींढसा ने सम्मान लौटा दिया है।

जानें किसान आंदोलन से जुड़ी अब तक की 10 बड़ी बातें

1. विज्ञान भवन में किसान संगठनों और सरकार के बीच जारी बैठक में किसानों ने एक बार फिर तीनों कृषि कानून वापस लेने की मांग की। किसानों के सरकार को लिखित में मांग दी।

2. इसके साथ ही किसानों ने पराली/ वायु प्रदूषण को लेकर जो कानून आया था उसे वापस लेने की बात की। इसके अलावा इलेक्ट्रिसिटी अमेंडमेंट एक्ट 2020 जो आने वाला है उसको लेकर भी किसानों ने लिखित में आपत्ति जताई।

3. कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अमित शाह से उनके आवास पर बैठक के बाद कहा कि जल्द से जल्द आम सहमति पर पहुंचना चाहिए और दोनों पक्षों को मामले पर अड़ियल रवैया नहीं अपनाना चाहिए। कांग्रेस नेता ने कहा, "मैं गृह मंत्री से मिलने, मामले पर अपना रुख दोहराने, उनसे और किसानों से इस मामले का जल्द समाधान करने की अपील करने आया था, क्योंकि इससे पंजाब की अर्थव्यवस्था और राष्ट्र की सुरक्षा प्रभावित हो रही है।"

4. पूर्व हॉकी कप्तान परगट सुखदेव सिंह ढींढसा भी अपना पद्मश्री अवॉर्ड वापस करेंगे। सात दिसंबर को परगट सिंह अपना पद्मश्री वापस कर सकते हैं। किसान आंदोलन के समर्थन में अवॉर्ड वापसी का ये सिलसिला शुरू हुआ है। इससे पहले पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और अकाली दल के नेता प्रकाश सिंह बादल ने किसानों के समर्थन में अपना पद्म विभूषण सरकार को वापस लौटाने का ऐलान किया था।

5. कृषि कानूनों के खिलाफ सिंघु बॉर्डर पर विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों के बीच भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद भी पहुंच गए हैं। भीम आर्मी के प्रमुख ने कहा कि हम लोग किसानों के साथ हैं और अगर सरकार इनके साथ तानाशाही करेगी तो हम सड़कों पर उतरेंगे।

6. इस बैठक के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि उनका किसानों और सरकार के बीच चल रही वार्ता में कोई रोल नहीं है और ये सिर्फ किसानों और सरकार के बीच है।

7. सरकार और किसान संगठन के नेताओं के बीच विज्ञान भवन में चौथे दौर की बैठक शुरू हो गई है। इस बैठक में 30 से ज्यादा किसान संगठनों के नेता शामिल हैं। सरकार की ओर से केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर मौजूद हैं।

8. किसान संगठनों के प्रतिनिधियों ने सरकार से MSP की गारंटी के लिए कानून बनाने की मांग की: सूत्र

9. किसान आंदोलन में जान गंवाने वाले दोनों किसानों को 5 लाख का मुआवजा, पंजाब सरकार का ऐलान

10. किसान आंदोलन: गुरुग्राम पुलिस की एडवाइजरी, दिल्ली जाने के लिए तय किए गए वैकल्पिक रूट

टॅग्स :किसान विरोध प्रदर्शनअमित शाहअमरिन्दर सिंहदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया