किसान आंदोलन: लाल किले के ऊपर चढ़े प्रदर्शनकारी, प्राचीर पर फहराया झंडा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: January 26, 2021 02:15 PM2021-01-26T14:15:52+5:302021-01-26T15:11:33+5:30

देश की राजधानी दिल्ली में किसान प्रदर्शनकारी आईटीओ के पास दिल्ली पुलिस से झड़प के बाद लाल किला तक पहुंच गए...

Farmers Protest: Protestors enter iconic Red Fort and hoist a flag on it in Delhi. | किसान आंदोलन: लाल किले के ऊपर चढ़े प्रदर्शनकारी, प्राचीर पर फहराया झंडा

लाल किले की प्राचीर पर संगठन का झंडा फहराते आंदोलनकारियों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

Highlightsउग्र हुआ किसान आंदोलन।किसानों के अवरोधक लांघने के बाद अराजकता की स्थिति।उपद्रवियों ने लाल किले पर फहराए झंडे।

दिल्ली के विभिन्न सीमा बिंदुओं पर प्रदर्शन कर रहे किसानों के ट्रैक्टर के जरिए अवरोधक हटाने और राष्ट्रीय राजधानी में ट्रैक्टर परेड निकालने के लिए निर्धारित मार्ग का अनुसरण ना करने पर पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे और लाठीचार्ज किया।

गणतंत्र दिवस परेड के बाद फैली अराजकता 

दिल्ली पुलिस राजपथ पर आधिकारिक गणतंत्र दिवस परेड समाप्त होने के बाद ही किसानों को निश्चित मार्गों पर ट्रैक्टर परेड निकालने की अनुमति दी थी। किसानों के मध्य दिल्ली की ओर जाने के हठ के बाद अराजकता की स्थिति उत्पन्न हो गई।

लाल किले पर उपद्रवियों ने फहराए झंडे

इस दौरान कुछ प्रदर्शनकारी लाल किले के अंदर घुसे, और प्राचीर पर जहां प्रधानमंत्री द्वारा तिरंगा फहराया जाता है, वहां उन्होंने किसान संगठन और धार्मिक संगठन के ध्वज फहराए। इस घटना की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

पुलिस ने दागे आंसू गोले

दिल्ली में संसद से कुछ किलोमीटर दूर आईटीओ इलाके में भी प्रदर्शन कर रहे किसान पहुंच गए। अधिकारी ने बताया कि सिंघू बॉर्डर पर किसानों ने ट्रैक्टर परेड के लिए निर्धारित किए गए समय से पहले अवरोधकों को तोड़कर आउटर रिंग रोड की ओर जाने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस कर्मियों ने सिंघू बॉर्डर पर किसानों की भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे।

किसानों को समझाते दिखे सुरक्षाकर्मी

राष्ट्रीय राजधानी से लगी सीमा बिंदुओं पर मंगलवार को टैक्टरों का जमावड़ा दिखाई दिया, जिन पर झंडे लगे हुए थे और इनमें सवार पुरुष व महिलाएं ढोल की थाप पर नाच रहे थे। सड़क के दोनों ओर खड़े स्थानीय लोग फूलों की बारिश भी कर रहे थे। वहीं सुरक्षाकर्मी किसानों को समझाने की कोशिश कर रहे थे कि वे राजपथ पर गणतंत्र दिवस की परेड खत्म होने के बाद तय समय पर परेड निकालें। 

Web Title: Farmers Protest: Protestors enter iconic Red Fort and hoist a flag on it in Delhi.

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे