किसान आंदोलन: सिख प्रदर्शनकारी ने पुलिसकर्मी को पिलाया पानी, वीडियो ने जीता सभी का दिल

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Updated: November 28, 2020 11:39 IST2020-11-28T11:13:31+5:302020-11-28T11:39:16+5:30

दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को प्रदर्शनकारियों को मैदान में प्रदर्शन की अनुमति दे दी है...

Farmers Protest: Protesting Farmers Offer Drinking Water to Cops | Video Wins Hearts | किसान आंदोलन: सिख प्रदर्शनकारी ने पुलिसकर्मी को पिलाया पानी, वीडियो ने जीता सभी का दिल

पुलिसकर्मी को अपनी बोतल से पानी पिलाता सिख प्रदर्शनकारी।

Highlightsकृषि कानूनों के विरोध में किसान।आंदोलन के बीच जवान को पानी पिलाते प्रदर्शनकारी का वीडियो वायरल।सोशल मीडिया पर जमकर हो रही तारीफ।

पंजाब के किसान केंद्र के तीन नए कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि इससे न्यूनतम समर्थन मूल्य की व्यवस्था खत्म हो जाएगी। कृषि कानून के विरोध में आंदोलन के बीच एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने मानवता की मिसाल पेश की है।

आंदोलन के बीच वायरल हुआ वीडियो

इस वीडियो में एक सिख प्रदर्शनकारी प्यासे पुलिसकर्मी को अपनी बोतल से पानी पिलाता दिख रहा है, जिसने सभी का दिल जीत लिया। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

 

दिल्ली सरकार ने किसानों के लिए बुरारी में की व्यवस्था

दिल्ली सरकार ने शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों का स्वागत ‘अतिथि’ के तौर पर करते हुए उनके खाने, पीने और आश्रय का बंदोबस्त किया। राष्ट्रीय राजधानी के विभिन्न प्रवेश बिंदुओं से हजारों किसानों को प्रवेश करने और उत्तरी दिल्ली के मैदान में कृषि कानूनों के खिलाफ शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन की अनुमति दी गई है। 

किसानों के कुछ प्रतिनिधियों ने बुरारी में अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ निरंकारी समागम ग्राउंड का मुआयन किया। राजस्व मंत्री कैलाश गहलोत ने उत्तरी दिल्ली और मध्य दिल्ली के जिला अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे किसानों के आश्रय, पेयजल, मोबाइल टॉयलेट के साथ ही ठंड के महीने और महामारी को देखते हुए उपयुक्त व्यवस्था करें। 

सिंघु बॉर्डर पर राष्ट्रीय राजमार्ग के एक हिस्से पर शुक्रवार शाम में किसानों ने बड़ी रसोई तैयार की और एक दिन के लंबे थका देने वाले प्रदर्शन के बाद भोजन तैयार किया। हालांकि भले ही पुलिस ने उन्हें राष्ट्रीय राजधानी में जाने की अनुमति दे दी हो लेकिन वे बुरारी के निरंकारी मैदान में जाने से इनकार कर रहे हैं। 

किसानों से कहा गया है कि वे केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ संबंधित मैदान में प्रदर्शन जारी रख सकते हैं। वहीं कुछ किसानों का कहना है कि वे हरियाणा में फंसे किसानों की प्रतीक्षा कर रहे हैं। कई किसानों का कहना है कि वे या तो रामलीला मैदान जाना चाहते हैं या प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर जाना चाहते हैं। 

Web Title: Farmers Protest: Protesting Farmers Offer Drinking Water to Cops | Video Wins Hearts

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे