लाइव न्यूज़ :

किसानों का चिल्ला बॉर्डर पर धरना -प्रदर्शन नौवें दिन भी जारी

By भाषा | Updated: December 9, 2020 14:21 IST

Open in App

नोएडा, नौ दिसंबर केन्द्र सरकार के नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का चिल्ला बॉर्डर पर धरना -प्रदर्शन बुधवार को नौवें दिन भी जारी है।

चिल्ला बॉर्डर पर धरना दे रहे किसानों ने दिल्ली से नोएडा और नोएडा से दिल्ली आने-जाने वाले दोनों तरफ के मार्ग को अवरुद्ध कर रखा है।

धरने पर बैठे भारतीय किसान यूनियन (भानु) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह ने संवाददाताओं से कहा,‘‘लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई सरकार जनता की बात नहीं सुन रही है और अगर सरकार का तानाशाही रवैया जारी रहा तो किसान अपना आंदोलन जारी रखेंगे।’’

सिंह ने कहा कि उन्होंने उच्चतम न्यायालय में विभिन्न मांगों वाली एक याचिका दायर की है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने उद्योगपतियों का कर्जा माफ किया तथा लॉकडाउन के दौरान उद्योगपतियों को करोड़ों का पैकेज दिया ,लेकिन वह किसानों के प्रति कोई सद्भावना नहीं दिखा रही है।

उधर भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति का दलित प्रेरणा स्थल पर धरना प्रदर्शन बुधवार को आठवें दिन भी जारी है और बड़ी संख्या में किसान वहां मौजूद हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह