किसानों ने हरियाणा के रोहतक में किया विरोध प्रदर्शन

By भाषा | Updated: August 5, 2021 23:15 IST2021-08-05T23:15:56+5:302021-08-05T23:15:56+5:30

Farmers protest in Haryana's Rohtak | किसानों ने हरियाणा के रोहतक में किया विरोध प्रदर्शन

किसानों ने हरियाणा के रोहतक में किया विरोध प्रदर्शन

रोहतक, पांच अगस्त हरियाणा के रोहतक में बृहस्पतिवार को सत्तारूढ़ जननायक जनता पार्टी की छात्र इकाई जब अपना स्थापना दिवस मना रही थी तब किसानों के एक समूह ने विरोध प्रदर्शन किया।

ट्रैक्टर चला रहे किसानों ने कार्यक्रम स्थल पर लगे अवरोधकों को पीछे धकेल दिया जिससे पुलिस को स्थिति को नियंत्रण में लाने में कठिनाई का सामना करना पड़ा।

कृषि कानूनों के विरोध में प्रदर्शन कर रहे किसानों को जब पार्टी की छात्र इकाई के कार्यक्रम का पता चला तो उन्होंने विरोध प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम के बाद जजपा अध्यक्ष अजय सिंह चौटाला ने मीडिया से कहा कि बातचीत से ही मुद्दों का समाधान हो सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Farmers protest in Haryana's Rohtak

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे