लाइव न्यूज़ :

कुरुक्षेत्र में जेजेपी के एक आयोजन के दौरान किसानों ने किया प्रदर्शन

By भाषा | Updated: March 13, 2021 15:56 IST

Open in App

कुरुक्षेत्र (हरियाणा), 13 मार्च भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले किसानों के एक संगठन ने शनिवार को यहां सर्किट हाउस में घुसने की कोशिश की, जहां सत्तारूढ़ जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के कार्यकर्ताओं ने पार्टी प्रमुख अजय सिंह चौटाला के जन्मदिन पर कुछ सफाईकर्मियों को सम्मानित करने के लिये एक कार्यक्रम आयोजित किया था।

अधिकारियों ने बताया कि एहतियात के तौर पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किये गये थे। राज्य सरकार के भवन सर्किट हाउस में किसानों को घुसने से रोकने के लिए उसके दरवाजे बंद कर दिये गये थे।

जेजेपी विधायक राम करण काला को इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करनी थी, लेकिन वह नहीं पहुंचे।

किसानों ने जेजेपी विधायकों के खिलाफ नारेबाजी की और कहा कि उन्होंने हरियाणा सरकार के खिलाफ विपक्ष द्वारा किसानों के मुद्दे पर लाये गये अविश्वास प्रस्ताव का समर्थन नहीं किया।

एक किसान नेता ने कहा कि वे विधायक से भेंट करना चाहते थे जिन्होंने कुछ समय पहले उन्हें आश्वासन दिया था कि वह केंद्र के नये कृषि कानूनों के विरूद्ध किसानों के आंदोलन का समर्थन करेंगे लेकिन विधानसभा में भाजपा-जेजेपी के विरूद्ध कांग्रेस द्वारा लाये गये अविश्वास प्रस्ताव का उन्होंने समर्थन नहीं किया।

पुलिस के हस्तक्षेप से किसान आयोजकों द्वारा इस कार्यक्रम को रद्द कर दिये जाने पर वहां से जाने को तैयार हुए ।

कुरूक्षेत्र के थाना प्रभारी देविंदर वालिया ने कहा कि पुलिस ने करीब डेढ़ घंटे तक सर्किट हाउस का दरवाजा बंद रखा क्योंकि प्रदर्शनकारी किसान अंदर घुसने की जिद कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि किसान आयोजकों का मुंह काला करना चाहते थे।

इस बीच, किसानों के एक अन्य समूह ने इस मुद्दे पर निर्दलीय विधायक धरम पाल गोंडर के खिलाफ प्रदर्शन किया। वह पड़ोसी जिले करनाल में एक कार्यक्रम में पहुंचने वाले थे, लेकिन वह नहीं गये। किसानों ने दावा किया कि उनके प्रदर्शन के चलते विधायक ने ऐसा किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos