लाइव न्यूज़ :

Video: दिल्ली के सिंघु बॉर्डर पर पुलिस बजा रही है 'संदेशे आते हैं', आंदोलन कर रहे किसानों ने कहा- बंद करो इसे

By विनीत कुमार | Updated: February 2, 2021 08:03 IST

कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन जारी है। इस बीच दिल्ली पुलिस ने सीमाओं पर डीजे लगाए हैं ताकि लंबी ड्यूटी के दौरान पुलिस के जवानों का जोश कायम रहे। किसानों ने इसका विरोध किया है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के सिंघु बॉर्डर पर पुलिस ने लगाए हैं डीजे, किसानों ने जताया ऐतराजकिसान मंजदूर संघर्ष समिति ने केंद्र से बातचीत से पहले इन डीजे को हटाने की मांग रखी हैआंदोलन कर रहे किसानों का कहना है कि डीजे की वजह से उन्हें समस्या हो रही है

कृषि कानूनों के खिलाफ किसान दिल्ली की सीमाओं पर पिछले 2 महीने से ज्यादा समय से धरना दे रहे हैं। ऐसे में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को भी बॉर्डर पर तैनात किया गया है। ये तैनाती पहले भी थी लेकिन 26 जनवरी की घटना के बाद सुरक्षाकर्मियों की संख्या काफी बढ़ा दी गई है।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार पुलिस के जवानों का जोश कायम रखने के लिए दिल्ली पुलिस ने सिंघु बॉर्डर पर कई जगहों पर डीजे भी लगाए हैं जिसमें 'संदेशे आते हैं' जैसे देशभक्ति गाने भी बजाए जा रहे हैं। 

केंद्र से बात करने से पहले किसान मंजदूर संघर्ष समिति अब एक ये भी शर्त रखी है कि इन लाउडस्पीकर्स को बंद किया जाए। दिल्ली पुलिस द्वारा सिंघु बॉर्डर पर गाने बजाए जाने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। किसानों का कहना है कि डीजे की वजह से उन्हें समस्या हो रही है।

 

किसान यूनियन ने ये भी मांग रखी है कि दिल्ली पुलिस उन किसानों को रिहा करे जिन्हें गणतंत्र दिवस के दिन हुई हिंसा के बाद गिरफ्तार किया गया था। साथ ही पानी की फिर से पर्याप्त व्यवस्था, वॉशरूम और इंटरनेट सर्विस भी शुरू करने की मांग किसान नेताओं ने रखी है।

गौरतलब है कि सोमवार को सिंघु बॉर्डर पर दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा और कड़ी कर दी। सड़क पर सीमेंट के अवरोध लगा दिए गए। साथ ही सड़क के दोनों ओर सरिया और नुकीली कीलें लगा दी गई ताकि किसान अगर किसी वाहन के द्वारा दिल्ली में घुसने की कोशिश करें तो कामयाब नहीं हो सकें।

साथ ही ब्लेडनुमा तार भी लगाए गए। कुल मिलाकर कई लेयर की सुरक्षा व्यवस्था पुलिस कर चुकी है। बॉर्डर पर रोड रोलर भी अब खड़े कर दिए गए हैं।

टॅग्स :किसान आंदोलनदिल्ली पुलिसFarmer Agitation
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया