लाइव न्यूज़ :

किसानों ने लखीमपुर हिंसा को लेकर पंजाब, हरियाणा में कई स्थानों पर प्रदर्शन किये

By भाषा | Updated: October 4, 2021 17:06 IST

Open in App

चंडीगढ़, चार अक्टूबर उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में किसानों के विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा के सिलसिले में केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा के बेटे की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पंजाब और हरियाणा में आक्रोशित किसानों ने सोमवार को दोनों राज्यों में कई स्थानों पर प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों ने विभिन्न स्थानों पर केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार के पुतले फूंके और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ नारेबाजी की। उपायुक्तों के कार्यालयों के बाहर प्रदर्शन कर किसानों ने मांग की कि हिंसा के सिलसिले में केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा को बर्खास्त किया जाए।

प्रदर्शन पंजाब के पटियाला, मोहाली, फिरोजपुर, अमृतसर, रूपनगर, मोगा, और मुक्तसर जबकि हरियाणा के अंबाला, कुरुक्षेत्र तथा फतेहाबाद और केन्द्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में किये गये। प्रदर्शनकारियों ने किसानों के खिलाफ टिप्पणी के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की।

खट्टर ने रविवार को यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) किसान मोर्चा की एक बैठक के दौरान कथित तौर पर “जैसे को तैसा” संबंधी टिप्पणी की थी और उन्होंने वहां मौजूद लोगों से 500 से 1000 लोगों का समूह बनाने और जेल जाने के लिये भी तैयार रहने को कहा था।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के दौरे को लेकर किसानों के विरोध प्रदर्शन के दौरान रविवार को लखीमपुर खीरी जिले के तिकोनिया इलाके में भड़की हिंसा में आठ लोगों की मौत हो गई थी।

हिंसा के सिलसिले में केंद्रीय मंत्री के बेटे और कई अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी