लाइव न्यूज़ :

नोएडा में दलित प्रेरणा स्थल और चिल्ला बॉर्डर पर जारी है किसानों का धरना

By भाषा | Updated: December 7, 2020 14:30 IST

Open in App

नोएडा, सात दिसंबर नए कृषि कानूनों के विरोध में दलित प्रेरणा स्थल पर छह दिन से धरने पर बैठे भारतीय किसान यूनियन (लोक शक्ति) के नेता व कार्यकर्ता सोमवार को भी यहां डटे रहे।

भारतीय किसान यूनियन (लोक शक्ति) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मास्टर श्यौराज सिंह ने कहा कि नए कृषि कानून के विरोध में उनके संगठन के कार्यकर्ता छह दिन से दलित प्रेरणा स्थल पर धरने पर बैठे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘इन कानूनों के लागू होने से किसान बर्बाद हो जाएगा।’’

गौरतलब हो कि भारतीय किसान यूनियन (लोक शक्ति) के कार्यकर्ताओं ने रविवार को दिल्ली की ओर पैदल मार्च करने का प्रयास किया था लेकिन पुलिस ने उन्हें वहां जाने से रोक दिया था।

दूसरी ओर, भारतीय किसान यूनियन (भानु) द्वारा चिल्ला बॉर्डर पर चल रहा धरना-प्रदर्शन आज सातवें दिन भी जारी है। चिल्ला बॉर्डर पर धरना दे रहे किसानों ने दिल्ली से नोएडा व नोएडा से दिल्ली आने-जाने वाले दोनों तरफ के मार्ग को अवरुद्ध कर रखा है।

भारतीय किसान यूनियन (भानु) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह ने कहा, ‘‘जब तक नए कृषि कानून केंद्र सरकार वापस नहीं लेती, किसान आयोग का गठन नहीं करती और किसानों के फसल के लिए लागू एमएसपी को कानूनी मान्यता नहीं देती तब प्रदर्शन जारी रहेगा।’’

उन्होंने कहा कि मंगलवार को होने वाले भारत बंद में भी भाकियू (भानु) के कार्यकर्ता बढ़-चढ़कर भाग लेंगे। बता दें कि नए कृषि कानून के विरोध में चिल्ला बॉर्डर पर अपने समर्थकों के साथ लगातार धरना दे रहे भारतीय किसान यूनियन (भानु) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह की तबीयत रविवार को अचानक खराब हो गई थी तथा उन्हें नोएडा के सेक्टर-71 स्थित कैलाश अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया था।

सिंह ने कहा, ‘‘सर्द रात में खुले आसमान में सड़क पर धरना दे रहे कई अन्य किसान भी सर्दी खांसी की वजह से परेशान है। लेकिन वे जांच नहीं करा रहे हैं क्योंकि उन्हें आशंका है कि सरकारी तंत्र कोरोना वायरस के नाम पर उनके धरने को प्रभावित कर सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां