लाइव न्यूज़ :

'महिला संसद' के साथ जंतर-मंतर पर किसानों का धरना समाप्त, दिल्ली की सीमाओं पर प्रदर्शन जारी रहेगा

By भाषा | Updated: August 9, 2021 23:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ अगस्त राष्ट्रीय राजधानी में जंतर-मंतर पर किसानों का धरना 'महिला संसद' के आयोजन के साथ ही सोमवार शाम को समाप्त हो गया। हालांकि, केंद्र के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ नौ महीने पहले शुरू हुआ किसान आंदोलन दिल्ली की सीमाओं पर जारी रहेगा।

महिला संसद सत्र के दौरान 200 किसान महिलाओं ने हिस्सा लिया, जिन्होंने तीन विवादास्पद कृषि कानूनों पर चर्चा की।

किसान एकता मोर्चा के आधिकारिक सोशल मीडिया पेज पर जारी एक वीडियो क्लिप में किसान नेता बूटा सिंह शादीपुर ने कहा, '' आज महिलाओं ने व्यवस्थित तरीके से किसान संसद का संचालन किया। महिलाओं ने बताया कि इन काले कानूनों में काला क्या है और किसान संसद में अपनी चिंताओं को उठाया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को किसानों से बात करनी चाहिए और जल्द से जल्द तीन कृषि कानूनों को वापस लेना चाहिए। जब तक ये कानून रद्द नहीं होते, तब तक हम वापस नहीं जाएंगे।''

वहीं, नयी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त दीपक यादव ने रात करीब साढ़े नौ बजे पीटीआई-भाषा से कहा कि सभी प्रदर्शनकारी किसानों ने जंतर-मंतर स्थल को खाली कर दिया है।

इस बीच, किसान संसद के समापन के साथ ही किसानों ने अगली रणनीति पर काम करना शुरू कर दिया है।

भारतीय किसान यूनियन (उग्राहां) के अध्यक्ष जोगिंदर सिंह उगराहां ने कहा, ''जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन का आज हमारा अंतिम दिन था। हमने 15 अगस्त को देशभर में तिरंगा रैली निकालने की योजना बनायी है।''

किसानों ने भाजपा नीत सरकार के इस्तीफे की मांग करते हुए अपनी ‘किसान संसद’ में सरकार के खिलाफ एक ‘अविश्वास प्रस्ताव’ भी पारित किया।

दिल्ली पुलिस ने किसानों को जंतर-मंतर पर 22 जुलाई से नौ अगस्त तक अधिकतम 200 लोगों के साथ प्रदर्शन करने की अनुमति दी थी। विवादास्पद कृषि कानूनों को निरस्त करने की मांग को लेकर सैकड़ों किसान पिछले साल नवंबर से दिल्ली की सीमाओं पर डेरा डाले हुए हैं। सरकार किसान नेताओं के साथ 11 दौर की औपचारिक वार्ता कर चुकी है, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकला है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos