लाइव न्यूज़ :

पंजाब में किसानों ने सप्ताहांत लॉकडाउन के खिलाफ किया प्रदर्शन

By भाषा | Updated: May 8, 2021 15:14 IST

Open in App

चंडीगढ़, आठ मई पंजाब के कई स्थानों पर किसानों ने कोविड-19 संक्रमण और मौतों के बढ़ते आंकड़ों की वजह से राज्य सरकार द्वारा लगाए गए सप्ताहांत लॉकडाउन के विरोध में शनिवार को प्रदर्शन किया।

केंद्र के तीन कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों के 32 संगठनों ने राज्य में सप्ताहांत लॉकडान का विरोध सड़कों पर करने की घोषणा की थी और उन्होंने किसानों से भी पाबंदी की अवहेलना करने का आह्वान किया था।

किसानों ने मोगा, पटियाला, अमृतसर, अजनाला सहित कई स्थानों पर विरोध प्रदर्शन किया।

मोगा में भारती किसान यूनियन (एकता उग्रहण) के महासचिव सुखदेव सिंह कोकरीकलां ने कहा, ‘‘हम दुकानदारों से अपील करते हैं कि वे अपनी दुकानों को खोलें। हम उनके साथ हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘लॉकडाउन कोविड-19 संकट का समाधान नहीं है।

कोकरीकलां ने सरकार पर आरोप लगाया कि वह स्वास्थ्य अवसंरचना को सुधारने के लिए कुछ नहीं कर रही है।

इन प्रदर्शनों में महिलाओं ने भी हिस्सा लिया और लाउडस्पीकर की मदद से दुकानदारों और कारोबारियों से अपनी-अपनी दुकानें खोलने की अपील की। हालांकि, दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद रखी।

किसानों के प्रदर्शन के चलते पूरे राज्य में पुलिस कर्मियों की पर्याप्त संख्या में तैनाती की गई थी।

उल्लेखनीय है कि पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने किसानों द्वारा लॉकडाउन के बावजूद प्रदर्शन जारी रखने के फैसले के मद्देनजर शुक्रवार को पुलिस प्रमुख को निर्देश दिया था कि वह सप्ताहांत लॉकडाउन का कड़ाई से अनुपालन कराएं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे