पंजाब भाजपा प्रमुख के खिलाफ किसानों ने किया प्रदर्शन
By भाषा | Updated: July 1, 2021 22:34 IST2021-07-01T22:34:42+5:302021-07-01T22:34:42+5:30

पंजाब भाजपा प्रमुख के खिलाफ किसानों ने किया प्रदर्शन
होशियारपुर, एक जुलाई केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के विरोध में किसानों के एक समूह ने बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी की पंजाब इकाई के अध्यक्ष अश्विनी शर्मा के विरोध में यहां प्रदर्शन किया।
बेनेवाल गांव में गौसेवा मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी कृष्णनन्द से शर्मा की मुलाकात की सूचना मिलते ही किसानों ने जगह को घेर लिया।
प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाए और कानून वापस लिए जाने की मांग की। उन्होंने शर्मा के खिलाफ भी नारे लगाए जो चंडीगढ़ से लौटते समय रुके थे। पुलिस ने शर्मा को सुरक्षित निकाला और बाद में वह पठानकोट चले गए।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।