जींद में नये कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का विरोध जारी

By भाषा | Updated: January 31, 2021 20:02 IST2021-01-31T20:02:29+5:302021-01-31T20:02:29+5:30

Farmers protest against new agricultural laws in Jind | जींद में नये कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का विरोध जारी

जींद में नये कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का विरोध जारी

जींद, 31 जनवरी हरियाणा के जींद जिले में खटकड़ और बद्दोवाल टोल प्लाजा पर केन्द्र के तीन नये कृषि कानूनों को लेकर किसानों का विरोध प्रदर्शन जारी है।

जिले में जींद-उचाना के बीच खटकड़ टोल और नरवाना-दनौदा के बीच बद्दोवाल टोल प्लाजा हैं।

भाकियू (चढूनी) के जिलाध्यक्ष आजाद पालवां ने यहां कहा कि 30 जनवरी को किसानों के समर्थन में समाज सेवी अन्ना हजारे महाराष्ट्र में अनशन करने वाले थे और अब यह तिथि जा चुकी है। उन्होंने कहा कि ऐसे में बांगर के किसानों की तरफ से उनके नाम चिट्टी लिखकर उन्हें याद दिलाया जाएगा कि उन्होंने किसानों के हक में अनशन करने की घोषणा की थी।

इस बीच नरवाना क्षेत्र में रविवार को किसान आंदोलन के समर्थन में युवाओं ने बाइक रैली निकाली। रैली कस्बे के चौपड़ा मोहल्ले से लेकर शहर के बद्दोवाल टोल प्लाजा तक निकाली गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Farmers protest against new agricultural laws in Jind

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे