लाइव न्यूज़ :

संगरूर में किसानों ने भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन किया

By भाषा | Updated: January 4, 2021 00:30 IST

Open in App

चंडीगढ़, तीन जनवरी पंजाब के संगरूर जिले में किसानों के एक समूह ने रविवार को अपनी पार्टी के नेताओं से मिलने आए भाजपा की राज्य इकाई के प्रमुख अश्वनी शर्मा के खिलाफ प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारी किसानों ने स्थानीय भाजपा नेता के आवास के निकट लगाए गए अवरोधक तोड़ने का भी प्रयास किया।

किसानों ने शर्मा के खिलाफ नारेबाजी की और केन्द्र के तीन नए कृषि कानूनों के विरोध में उनका घेराव करने की भी कोशिश की।

इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिसकर्मियों के बीच तीखी बहस हो गई।

भाजपा नेता जहां आने वाले थे, वहां भारी पुलिसबल तैनात किया गया था।

संगरूर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विवेकशील सोनी ने पत्रकारों से कहा, ''संगरूर में पंजाब भाजपा प्रमुख अश्वनी शर्मा का एक कार्यक्रम था। कुछ उपद्रवियों ने कार्यक्रम में बाधा पहुंचाने के प्रयास किये।''

सोनी ने किसानों पर लाठीचार्ज की बात से इनकार करते हुए कहा कि कुछ लोगों ने ट्रैक्टरों से अवरोधक तोड़ने की कोशिश की।

शर्मा ने मीडिया को संबोधित करते हुए पूछा कि एक लोकतांत्रिक देश में किसी विशेष संगठन को कार्यक्रम आयोजित करने से रोकना किस प्रकार सही है।

उन्होंने कहा कि भाजपा को कार्यक्रम आयोजित करने और पार्टी कार्यकर्ताओं तथा नेताओं से मिलने का पूरा अधिकार है।

शर्मा ने कार्यक्रम में बाधा पहुंचाने के लिये कुछ उपद्रवियों को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि किसान ऐसी हरकतें नहीं कर सकते।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान