लाइव न्यूज़ :

किसानों ने पटियाला में भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन किया

By भाषा | Updated: July 12, 2021 00:53 IST

Open in App

चंडीगढ़, 11 जुलाई पंजाब के पटियाला जिले के राजपुरा में रविवार को केंद्र के नए कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों के एक समूह ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ प्रदर्शन किया और इस दौरान कथित तौर पर भाजपा के एक स्थानीय नेता के साथ बदसलूकी की।

बाद में प्रदर्शनकारी किसानों ने भाजपा की पंजाब इकाई के महासचिव सुभाष शर्मा और कई कार्यकर्ताओं का घेराव किया।

प्रदर्शनकारी किसानों ने राजपुरा में भाजपा के स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं की बैठक के दौरान उनके खिलाफ नारेबाजी की। जब पुलिसकर्मी स्थानीय भाजपा नेता शांति सपरा को बचाकर निकाल रहे थे, इसी दौरान कथित तौर पर प्रदर्शनकारी किसानों ने पीछा कर उनके साथ बदसलूकी की।

सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में प्रदर्शनकारी सपरा के कपड़े फाड़ते नजर आ रहे हैं जबकि पुलिसकर्मी उनका बचाव करते दिखाई दे रहे हैं।

पार्टी के एक अन्य नेता भूपेश अग्रवाल ने वीडियो जारी कर आरोप लगाया है कि प्रदर्शनकारियों ने उनके साथ मारपीट की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है