लाइव न्यूज़ :

सिंघू बॉर्डर से लौटने की तैयारी में जुटे किसान

By भाषा | Updated: December 10, 2021 16:42 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 दिसंबर किसानों के प्रदर्शन स्थल में से एक सिंघू बॉर्डर पर शुक्रवार को सीढ़ी, तिरपाल, डंडे और रस्सियां ​​बिखरी पड़ी थीं क्योंकि कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन खत्म होने के बाद किसानों ने अपने तंबू उखाड़ लिए, अपना सामान बांध कर उन्हें ट्रकों पर लादना शुरू कर दिया है।

जोश पैदा करने के लिए वे लगातार ‘बोले सो निहाल’ का नारा लगा रहे थे। 40 किसान यूनियन की संस्था संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने बृहस्पतिवार को प्रदर्शन खत्म करने की घोषणा की थी। केंद्र के कृषि कानूनों को निरस्त करने की मांग को लेकर एक साल पहले उन्होंने विरोध प्रदर्शन शुरू किया था।

सरकार द्वारा विवादास्पद कानूनों को वापस लेने के हफ्तों बाद किसान शनिवार की सुबह घर जाएंगे। युवा और बुजुर्गों ने पिछले एक साल में दिल्ली-करनाल सड़क के लंबे धूल भरे खंड पर बनाए गए मजबूत अस्थायी ढांचे को तोड़ने के लिए हाथ मिलाया।

पंजाब के फरीदकोट के किसान जस्सा सिंह (69) ने कहा, ‘‘अधिक लोगों का मतलब है कि यह जल्दी खत्म हो जाएगा। हमारे पास उन्हें बनाने के लिए पर्याप्त समय था, लेकिन हम कल चले जाएंगे। इसलिए, जल्दी है... मैंने अपने जीवन में बहुत घी खाया है। मुझमें 30 वर्ष के व्यक्ति जितना जोश हैं।’’

जैसे ही पुरुषों ने कपड़े और गद्दे बांधे और उन्हें ट्रकों पर लादा, महिलाओं ने दोपहर का भोजन तैयार किया। पंजाब के जालंधर की 61 वर्षीय माई कौर ने कहा, ‘‘गैस स्टोव और बर्तन आखिर में पैक किए जाएंगे। हमें अभी रात का खाना और कल का नाश्ता बनाना है।’’

टूटे हुए ढांचे के चारों ओर कार्डबोर्ड, थर्मोकोल, लोहे के तार की जाली, पीवीसी शीट और मच्छरदानी बिछा दी गई है। युवाओं ने घर वापसी की तैयारी में ट्रैक्टरों का निरीक्षण किया, ट्रॉलियों की सफाई की। वे दोपहर का भोजन, चाय या नाश्ता करने के लिए रुकते हैं और फिर वापसी की तैयारी में लग जाते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह