लाइव न्यूज़ :

आधुनिक उपचार के बजाय प्राकृतिक चिकित्सा को तरजीह दे रहे सिंघू बॉर्डर पर डटे किसान

By भाषा | Updated: December 24, 2020 18:23 IST

Open in App

(त्रिशा मुखर्जी)

नयी दिल्ली, 24 दिसंबर दिल्ली के सिंघू बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे किसान सिरदर्द, सर्दी, खांसी और जोड़ों में दर्द होने पर विभिन्न शिविरों में मुफ्त मिल रहीं गोलियों के बजाय डॉक्टर मोहम्मद सलीमुद्दीन के हाथ से बनाए चूरन का सेवन करने को तरजीह दे रहे हैं। सलीमुद्दीन का कहना है कि यह चूरन जड़ी-बूटियों का बना है।

भारतीय किसान समिति द्वारा लगाए गए शिविर में डॉक्टर सलीमुद्दीन की मेज पर डिब्बों का अंबार लगा हुआ है जिनमें चूरन, लेबल लगी हुई हल्दी, अश्वगंधा, काली मिर्च और मेथी के बीज समेत कई चीजें रखी हुई हैं।

डॉक्टर सलीमुद्दीन ने कहा, ''जोड़ों के दर्द के लिये वह हल्दी और अश्वगंधा के मिश्रण का इस्तेमाल करने की सलाह देते हैं जबकि काली मिर्च ठंड से बचाती है। लंबे समय तक इन जड़ी-बूटियों का इस्तेमाल करने से कोई भी बीमारी दूर हो जाती है।''

डॉक्टर सलीमुद्दीन ने बताया कि वह पिछले 20 साल के हैदराबाद में प्राकृतिक चिकित्सा की प्रैक्टिस कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, ''हम रोजाना 100-150 रोगियों को देखते हैं, जिनमें से अधिकतर सर्दी, सिरदर्द, बुखार और जोड़ों में दर्द की शिकायत लेकर आते हैं। हमारे पास आने वाले ज्यादातर बुजुर्ग किसान हैं, जो ठंड के चलते घुटनों और पीठदर्द से परेशान हैं। ''

डॉक्टर से जब यह पूछा गया कि उन्हें क्यों लगता है कि किसान अन्य चिकित्सा शिविरों में दिये जा रहे आधुनिक उपचार के बजाय आपके पास आएं, तो एक मरीज ने तुरंत बोला, ''हम किसान हैं और किसी और के बजाय हमेशा 'देसी' इलाज पर भरोसा करते हैं। ''

गौरतलब है कि हजारों किसान केन्द्र सरकार द्वारा लाए गए तीन कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर तीन सप्ताह से सिंघू बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे हैं। सरकार और प्रदर्शनकारी किसानों के बीच अभी तक कोई सहमति नहीं बन पाई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह