लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में किसानों का प्रदर्शन: हरियाणा में हाई अलर्ट, तीन जिलों में मोबाइल इंटरनेट सेवा निलंबित

By भाषा | Updated: January 27, 2021 00:24 IST

Open in App

चंडीगढ़, 26 जनवरी दिल्ली में किसानों का प्रदर्शन हिंसक होने के बाद हरियाणा में मंगलवार को हाई अलर्ट जारी कर दिया गया और राज्य के तीन जिलों सोनीपत, झज्जर और पलवल में बुधवार शाम पांच बजे तक मोबाइल इंटरनेट सेवा निलंबित कर दी गई। हरियाणा सरकार ने यह घोषणा की।

राष्ट्रीय राजधानी के घटनाक्रम के बाद हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अपनी कैबिनेट की एक विशेष बैठक की और सभी किसानों से अपने घर लौटने की अपील की।

खट्टर ने कहा कि समय की जरूरत है कि सब मिलकर असामाजिक तत्वों के षड्यंत्रों को परास्त करें।

उन्होंने मुख्य सचिव वी वर्धन, गृह सचिव राजीव अरोड़ा और पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) मनोज यादव सहित वरिष्ठ अधिकारियों के साथ यहां शाम में एक उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की।

डीजीपी ने कहा कि दिल्ली में किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान कई इलाकों में हुई हिंसक घटनाओं के मद्देनजर राज्य में हाई अलर्ट कर दिया गया है। उन्होंने सभी जिला पुलिस प्रमुखों को बेहद सतर्क रहने का निर्देश दिया।

राष्ट्रीय राजधानी में घटना के मद्देनजर दिल्ली के लिए हरियाणा रोडवेज की बस सेवाएं भी प्रभावित हुईं, परिवहन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि वे स्थिति का आकलन कर रहे हैं।

गृह सचिव राजीव अरोड़ा ने कहा कि तीन जिलों - पलवल, सोनीपत और झज्जर में मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को निलंबित करने का आदेश शांति और लोक-व्यवस्था की किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को रोकने के लिए जारी किया गया है। यह आदेश 27 जनवरी की शाम पांच बजे तक लागू रहेगा।

आदेश में कहा गया कि यह इसलिए दिया गया है ताकि विभिन्न सोशल मीडिया मंचों से कोई गलत सूचना न फैलायी जा सके। हरियाणा के ये तीन जिले राष्ट्रीय राजधानी के पास स्थित हैं।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार मुख्यमंत्री ने बाद में सभी उपायुक्तों, पुलिस आयुक्तों, पुलिस अधीक्षकों को हाई अलर्ट पर रहने का निर्देश दिया ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि राज्य में कानून एवं व्यवस्था की स्थिति नहीं बिगड़े।

खट्टर ने इससे पहले दिल्ली के लाल किले पर किसानों द्वारा एक झंडा लगाए जाने की घटना को ‘‘दुर्भाग्यपूर्ण’’ बताया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता