लाइव न्यूज़ :

आयकर छापे पर किसान संगठनों ने कहा- सरकार किसानों, समर्थकों को प्रताड़ित करने का प्रयास कर रही है

By भाषा | Updated: March 3, 2021 21:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन मार्च संयुक्त किसान मोर्चा ने फिल्मकार अनुराग कश्यप, अदाकारा तापसी पन्नू और अन्य लोगों के परिसरों पर आयकर विभाग के छापे की बुधवार को निंदा करते हुए दावा किया कि केंद्र कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन के समर्थकों को ‘‘प्रताड़ित’’ कर रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि यह छापेमारी फैंटम फिल्म्स के खिलाफ कर चोरी की जांच का एक हिस्सा है। इसके तहत विभाग ने मुंबई और पुणे में 30 से ज्यादा स्थानों की तलाशी ली।

संयुक्त किसान मोर्चा ने एक बयान में माना कि देश और विदेश की कई शख्सियतों से समर्थन मिला है और नामी हस्तियों ने कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन का समर्थन किया है।

कई किसान यूनियनों के प्रधान संगठन संयुक्त किसान मोर्चा ने कहा, ‘‘किसानों की वैध मांग को मानने के बजाए सरकार किसान और उनका समर्थन करने वालों को प्रताड़ित करने के रास्ते तलाश रही है।’’

तीन कृषि कानूनों को निरस्त करने की मांग को लेकर दिल्ली की अलग-अलग सीमाओं पर नवंबर से ही पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसान प्रदर्शन कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारत अधिक खबरें

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो