लाइव न्यूज़ :

किसान संगठन ने पीएम किसान योजना के बकाये को लेकर केद्र और पश्चिम बंगाल सरकार की निंदा की

By भाषा | Updated: February 9, 2021 23:23 IST

Open in App

कोलकाता, नौ फरवरी किसानों के एक संगठन ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत फरवरी, 2019 से राज्य के 70 लाख से अधिक किसानों को कानून सम्मत बकाया राशि के भुगतान को लेकर राजनीति करने के आरोप में मंगलवार को केंद्र एवं पश्चिम बंगाल सरकार की आलोचना की।

उसने राज्य के किसानों को बचाने के लिए युद्धस्तर पर तालमेल की मांग की।

ऑल इंडिया किसान संघर्ष कोर्डिनेशन कमेटी (एआईकेएससीसी) ने इस योजना के तहत बंगाल के हर किसान परिवार को 12000 रुपये का भुगतान नहीं किये जाने और भुगतान को भाजपा द्वारा अपनी चुनावी सफलता से जोड़ने की निंदा की।

उसने अपने घटक संगठनों द्वारा ‘किसान अधिकार यात्रा’ निकाले जाने की भी घोषणा की और ऐसी पहली यात्रा सुंदरबन में 10-12 फरवरी को निकाली जाएगी एवं बाद में और ऐसी यात्राएं निकाली जाएंगी।

उसने एक बयान में कहा कि किसानों को इस रकम की गैर अदायगी राज्य में तृणमूल कांग्रेस सरकार और केंद्र की भाजपा नीत सरकार द्वारा खेला गया एक राजनीतिक खेल है... बंगाल के किसानों के लिए 2000 रुपये की छह किश्त बकाया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

क्राइम अलर्टप्रेमी-प्रेमिका को खंभे से बांधकर लाठियों से पीटा, गालियां दी और सरेआम किया अपमानिन, स्थानीय वार्ड सदस्य की भूमिका अहम?

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारत अधिक खबरें

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे