लाइव न्यूज़ :

किसान संगठन मोबाइल टावरों को नुकसान पहुंचाने वाले किसी भी कदम के खिलाफ : बीकेयू एकता उग्रहण नेता

By भाषा | Updated: December 29, 2020 19:54 IST

Open in App

चंडीगढ़, 29 दिसंबर पंजाब के सबसे बड़े किसान संगठनों में से एक के एक वरिष्ठ नेता ने मंगलवार को कहा कि वे मोबाइल टावरों या अन्य सार्वजनिक या निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले किसी भी कृत्य के खिलाफ हैं।

उन्होंने कहा कि केंद्र के कृषि कानूनों का विरोध कर रहे विभिन्न किसान संगठनों ने अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं को इस तरह की गतिविधियों से दूर रहने को कहा है।

भारतीय किसान यूनियन (एकता उग्रहण) के महासचिव सुखदेव सिंह ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘नए कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसान संगठन ऐसी चीजों के खिलाफ हैं। हम कभी भी ऐसी चीजों का समर्थन नहीं करते हैं, जहां कुछ लोग मोबाइल टावरों को नुकसान पहुंचाते हैं या सार्वजनिक या निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाते हैं।”

बीकेयू एकता उग्रहण नेता ने कहा कि उनके संगठन और अन्य ने लोगों से अपील की है कि वे ऐसा कोई काम नहीं करें जिससे सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान होता हो।

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने सोमवार को कहा था कि किसानों के आंदोलन के दौरान राज्य में 1,561 मोबाइल टॉवर "प्रभावित" हुए हैं। उन्होंने दूरसंचार सेवाओं को बाधित करने और तोड़फोड़ के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का पुलिस को निर्देश दिया है।

सोमवार को एक आधिकारिक बयान के अनुसार, राज्य में कुल 1,561 मोबाइल टावर प्रभावित हुए हैं। राज्य के 22 जिलों में कुल 21,306 मोबाइल टॉवर हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?