लाइव न्यूज़ :

नोएडा-दिल्ली सीमा पर जमे किसान, चिल्ला मार्ग आंशिक रूप से खुला

By भाषा | Updated: December 2, 2020 22:35 IST

Open in App

नोएडा, दो दिसंबर नए कृषि कानून के विरोध में दिल्ली में प्रदर्शन करने पर अड़े किसानों ने बुधवार को दूसरे दिन भी नोएडा-दिल्ली बॉर्डर पर धरना दिया जिससे उत्तर प्रदेश को राष्ट्रीय राजधानी से जोड़ने वाले इस प्रमुख मार्ग को बंद करना पड़ा।

पुलिस ने हालांकि काफी मशक्कत के बाद दिल्ली से आने वाले यात्रियों के लिये मार्ग खुलवाने में सफलता पाई।

नोएडा यातायात पुलिस ने सुबह ही यात्रियों को डीएनडी या कालिंदी कुंज मार्ग इस्तेमाल करने का परामर्श जारी किया था। लोगों को चिल्ला मार्ग और नोएडा लिंक रोड से बचने को कहा गया था जो धरने की वजह से मंगलवार शाम से बंद था।

नोएडा के पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) राजेश एस ने पीटीआई-भाषा को शाम साढ़े पांच बजे बताया, “किसान नेताओं से बातचीत के बाद दिल्ली से नोएडा आने वाले मार्ग को दोपहर बाद खुलवा दिया गया है। कानून-व्यवस्था की स्थिति नियंत्रण में है। कुछ किसान अब भी मार्ग के दूसरी तरफ हैं।”

उन्होंने कहा कि बॉर्डर पर पर्याप्त संख्या में पुलिस व पीएसी तैनात है। उन्होंने बताया कि कुछ प्रदर्शनकारियों को भारतीय किसान परिषद के बैनर तले किसान नेता सुखबीर पहलवान तथा उनके साथ दर्जनों लोग नए कृषि कानून के विरोध में दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रदर्शन करने जा रहे थे। पुलिस ने उन्हें काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। उन्होंने बताया कि ये लोग डीएनडी के रास्ते दिल्ली में प्रवेश करना चाह रहे थे। दलित प्रेरणा स्थल के पास सुबीर पहलवान सहित दर्जनों किसान नेताओ को हिरासत में लिया गया है। हिरासत में लिए गए किसान नेताओं को पुलिस लाइन में रखा गया है।

पूर्व नियोजित कार्यक्रम के तहत केंद्र के नए कृषि कानूनों के विरोध में मंगलवार को अलीगढ़, हाथरस, आगरा और गौतमबुद्ध नगर जिले के सैकड़ों किसान नोएडा में चिल्ला बॉर्डर पहुंच गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos