लाइव न्यूज़ :

सड़कें क्षतिग्रस्त होने से मंडियों में फसल नहीं ले जा पाने से लाहौल-स्पीति के किसान परेशान

By भाषा | Updated: August 3, 2021 16:36 IST

Open in App

(धर्मेंद्र जोशी)

शिमला, तीन अगस्त हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले में पिछले सप्ताह भारी बारिश और भूस्खलन के बाद सड़कों और पुलों के क्षतिग्रस्त होने से जिले के उदयपुर उपमंडल के 1500 से अधिक किसानों को इस साल अपनी पकी फसलों को 'मंडियों' तक ले जाने की चिंता सता रही है।

किसानों ने जिला प्रशासन से वाहनों की आवाजाही को सुविधाजनक बनाने के लिए सड़कों की मरम्मत करने या कम से कम 'कच्ची' सड़कों का निर्माण करने का आग्रह किया है।

27 जुलाई को उदयपुर के तोजिंग नाले पर बादल फटने से लाहौल-स्पीति में अचानक आई बाढ़ में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई। भूस्खलन के कारण कई सड़कें भी अवरुद्ध हो गईं।

एक किसान और त्रिलोकीनाथ मंदिर के 'करदार' (इसकी प्रबंधन समिति के मुख्य न्यासी) बीर बहादुर सिंह ने कहा कि तोजिंग नाले पर बादल फटने से सड़कें क्षतिग्रस्त हो जाने के बाद कई टन पके मटर, फूलगोभी, ब्रोकोली, पत्तागोभी और लिलियम के फूल हर दिन नष्ट हो रहे हैं क्योंकि किसान उन्हें 'मंडियों' तक नहीं ले जा पा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि उदयपुर के किसान राज्य की बंद्रोल, मनाली, भुंतर और टकोली मंडियों और पंजाब, चंडीगढ़ और दिल्ली की विभिन्न मंडियों में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से कृषि व्यापारियों के माध्यम से अपनी फसल बेचते हैं।

एक महिला किसान भीम दासी ने प्रशासन से हाथ जोड़कर सड़कों की मरम्मत करने का आग्रह किया ताकि किसान अपनी फसल को 'मंडियों' तक ले जा सकें।

एक अन्य किसान चुडू राम ने पीटीआई-भाषा से कहा कि अगर किसानों की फसल मंडियों में नहीं पहुंची तो वे जाड़े में भूख से मर जाएंगे।

उन्होंने कहा कि अगर प्रशासन तत्काल सड़कों की मरम्मत नहीं कर सकता है तो उसे कम से कम 'कच्ची' सड़कों का निर्माण करना चाहिए ताकि ट्रॉली और अन्य वाहन 'मंडियों' तक पहुंच सकें।

हालांकि, राज्य के तकनीकी शिक्षा मंत्री और लाहौल-स्पीति के विधायक राम लाल मारकंडा ने सिंह के पकी फसलों के नष्ट होने के दावों को खारिज कर दिया।

उन्होंने कहा, "मंदिर 'करदार' एक स्थानीय कांग्रेस नेता है और पकी फसलों के नष्ट होने के निराधार आरोप लगा रहे हैं।"

यह बताए जाने पर कि कई अन्य किसानों ने भी स्थिति पर चिंता व्यक्त की है, मारकंडा ने कहा कि वर्तमान में प्राथमिकता फंसे हुए लोगों को बचाने की है। पिछले छह दिनों में 372 फंसे हुए लोगों को बचाया गया है।

उन्होंने कहा, "मैं अपने क्षेत्र के किसानों के बारे में भी चिंतित हूं क्योंकि मुझे पता है कि वे साल में केवल एक फसल उगा पाते हैं। मैं उनकी शिकायतों के निवारण के लिए राज्य विधानसभा के मानसून सत्र में भाग लेने के बजाय अपने निर्वाचन क्षेत्र के प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रहा हूं।"

मारकंडा ने कहा कि भारी बारिश के कारण छह पुल क्षतिग्रस्त हो गए और अगले दो दिनों में उन पर वाहनों की आवाजाही बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह