आंध्र प्रदेश के किसानों ने राजधानी अमरावती के लिए शुरू की पदयात्रा

By भाषा | Updated: November 1, 2021 19:37 IST2021-11-01T19:37:37+5:302021-11-01T19:37:37+5:30

Farmers of Andhra Pradesh start a foot march for the capital Amaravati | आंध्र प्रदेश के किसानों ने राजधानी अमरावती के लिए शुरू की पदयात्रा

आंध्र प्रदेश के किसानों ने राजधानी अमरावती के लिए शुरू की पदयात्रा

अमरावती, एक नवंबर आंध्र प्रदेश की राजधानी के रूप में अमरावती को बरकरार रखने की मांग को लेकर सैकड़ों किसानों ने सोमवार को 45 दिवसीय पदयात्रा ‘न्यायस्थानम से देवस्थानम’ की शुरुआत की। तेलुगु देशम पार्टी, कांग्रेस, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी और अन्य दलों ने किसानों का समर्थन किया।

पूर्व केंद्रीय मंत्री रेणुका चौधरी ने ट्रैक्टर चलाकर किसानों के साथ एकजुटता प्रदर्शित की। अमरावती क्षेत्र में 680 से ज्यादा दिनों से किसान, राज्य की राजधानी को तीन हिस्सों में विभाजित करने के जगन मोहन रेड्डी सरकार के फैसले का विरोध कर रहे हैं। वे इस मुद्दे पर कानूनी लड़ाई भी लड़ रहे हैं।

आंध्र प्रदेश की नई राजधानी के निर्माण के लिए कथित तौर पर किसानों ने अपनी 33 हजार एकड़ उपजाऊ भूमि दी है। राज्य की एकमात्र राजधानी के रूप में अमरावती को बरकरार रखने के लिए अब वे तिरुमला तक पदयात्रा निकालेंगे जहां भगवान वेंकटेश्वर का मंदिर स्थित है।

यह पदयात्रा गुंटूर, प्रकासम, एसपीएस नेल्लोर और चित्तूर जिले के 70 से ज्यादा गांवों में जाएगी और 17 दिसंबर को तिरुपति में समाप्त होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Farmers of Andhra Pradesh start a foot march for the capital Amaravati

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे