किसान भाजपा की क्रूरता से विचलित नहीं हुए : ममता बनर्जी ने कृषि कानूनों को निरस्त करने पर कहा

By भाषा | Updated: November 19, 2021 11:19 IST2021-11-19T11:19:03+5:302021-11-19T11:19:03+5:30

Farmers not deterred by BJP's brutality: Mamata Banerjee on repeal of agriculture laws | किसान भाजपा की क्रूरता से विचलित नहीं हुए : ममता बनर्जी ने कृषि कानूनों को निरस्त करने पर कहा

किसान भाजपा की क्रूरता से विचलित नहीं हुए : ममता बनर्जी ने कृषि कानूनों को निरस्त करने पर कहा

कोलकाता, 19 नवंबर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने किसानों को तीन कृषि कानूनों के खिलाफ अथक संघर्ष करने के लिए बधाई दी और कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने जिस ‘‘क्रूरता’’ से व्यवहार किया वे उससे विचलित नहीं हुए।

बनर्जी की ये टिप्पणियां तब आयी है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को ऐलान किया कि सरकार ने तीन कृषि कानूनों को निरस्त करने का फैसला किया है। इन कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर किसान पिछले साल से प्रदर्शन कर रहे हैं।

बनर्जी ने ट्वीट किया, ‘‘हर उस किसान को मेरी ओर से हार्दिक बधाई जिसने अथक संघर्ष किया और भाजपा ने जिस क्रूरता से आपके साथ व्यवहार किया, उससे आप विचलित नहीं हुए। यह आपकी जीत है! उन सभी लोगों के प्रति मेरी संवेदनाएं है जिन्होंने इस लड़ाई में अपने प्रियजनों को खो दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Farmers not deterred by BJP's brutality: Mamata Banerjee on repeal of agriculture laws

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे