लाइव न्यूज़ :

किसान की हत्या के आरोपी की जहर खाने से मौत

By भाषा | Updated: April 19, 2021 01:04 IST

Open in App

हमीरपुर (उप्र), 18 अप्रैल उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में एक किसान की हत्या के आरोपी की जहर खाने से रविवार को मौत हो गयी।

सुमेरपुर थाना प्रभारी वीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सुमेरपुर कस्बे के धर्मेश्वर बाबा मुहल्ले के रहने वाले किसान रमइया प्रजापति (37) का शव शनिवार सुबह एक नाले से बरामद किया गया था। इस सिलसिले में पुलिस ने टेला उर्फ चेला निषाद और उसकी पत्नी किसनिया के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तारी के डर से टेला ने शनिवार की शाम जहरीला पदार्थ खा लिया था, जिसकी आज इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गयी।

थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को मृतक के भाई सिद्ध गोपाल को सौंप दिया गया।

सिंह ने बताया कि इस दौरान गिरफ्तारी के डर से किसनिया अपने पति (हत्यारोपी) का शव अस्पताल में ही छोड़कर फरार हो गयी। किसान की हत्या के आरोप में दर्ज मामले में महिला की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

उन्होंने बताया कि अब तक की जांच में सामने आया है कि किसान रमइया शनिवार की आधी रात खेत में पड़े भूसे की रखवाली करने गया था, जहां उसने टेला और उसकी पत्नी किसनिया को भूसा चोरी करते पकड़ लिया था।

सिंह ने कहा कि चोरी का राजफाश होने के डर से दंपति ने कुल्हाड़ी और डंडा से प्रहार कर किसान की हत्या कर दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू