लाइव न्यूज़ :

'राजनीतिक दलों की कलह' से प्रभावित नहीं होगा किसान आंदोलन : एसकेएम

By भाषा | Updated: September 20, 2021 20:42 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 सितंबर चरनजीत सिंह चन्नी के पंजाब के नये मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने के बाद संयुक्त किसान मोर्चा ने सोमवार को कहा कि केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन राजनीतिक दलों की आपसी कलह की वजह से प्रभावित नहीं होगा ।

संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने बयान जारी कर कहा, ‘‘हमारी मांगें माने जाने तक किसान आंदोलन मजबूती के साथ शांतिपूर्ण तरीके से जारी रहेगा । राजनीतिक दलों की आंतरिक कलह या दूसरे दलों के साथ झगड़े से आंदोलन प्रभावित नहीं होगा ।’’

पंजाब में कांग्रेस में सत्ता के लिये संघर्ष के बाद शनिवार को प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री अमरिन्दर सिंह ने त्यागपत्र दे दिया था और इसके बाद चन्नी ने नये मुख्यमंत्री के रूप में पदभार संभाला । मुख्यमंत्री का पद संभालने के बाद चन्नी ने सोमवार को केंद्र सरकार से कृषि कानूनों को वापस लिये जाने की मांग की ।

किसानों के 40 संगठनों के प्रमुख संगठन एसकेएम ने कहा कि 27 सितंबर को भारत बंद की पूरी तैयारी चल रही है और प्रदर्शनकारी किसानों को पूरे देश में समर्थन मिला है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos