लाइव न्यूज़ :

किसान आंदोलन: मुख्यमंत्री के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने संबंधी याचिका पर पुलिस से रिपोर्ट तलब

By भाषा | Updated: November 18, 2021 20:23 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 नवंबर दिल्ली की एक अदालत ने बृहस्पतिवार को दिल्ली पुलिस को निर्देश दिया कि वह प्रदर्शनकारी किसानों के खिलाफ कथित रूप से भाजपा सदस्यों को आपराधिक बल प्रयोग करने के लिए उकसाने के मामले में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के अनुरोध वाली याचिका पर स्थिति रिपोर्ट दाखिल करे।

अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट सचिन गुप्ता ने शिकायतकर्ता द्वारा दायर की गई उस याचिका पर आदेश पारित किया, जिसमें दावा किया गया कि 22 अक्टूबर को दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई शिकायत के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

न्यायाधीश ने कहा, '' दलीलें सुनी गईं। अपराध शाखा (दिल्ली पुलिस) के संबंधित प्रभारी छह दिसंबर को स्थिति रिपोर्ट पेश करें।''

अधिवक्ता अमित साहनी द्वारा दायर याचिका में आरोप लगाया गया है कि मुख्यमंत्री और भाजपा सदस्य का एक विवादास्पद वीडियो तीन अक्टूबर को चंडीगढ़ में उनके आवास पर पार्टी के किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के दौरान का है।

याचिका में आरोप लगाया गया है कि खट्टर ने विभिन्न धाराओं के तहत अपराध किया है, जिसमें 153 (दंगा भड़काने के इरादे से उकसाना), 153-ए (धर्म, नस्ल, जन्म स्थान, निवास के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना), और 505 (सार्वजनिक हानि के लिए उकसाने वाले बयान) शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू