लाइव न्यूज़ :

किसान आंदोलन: कुंडली औद्योगिक क्षेत्र के उद्यमी व्यापक रूप से प्रभावित

By भाषा | Updated: July 17, 2021 23:10 IST

Open in App

सोनीपत, 17 जुलाई केन्द्र के तीन नये कृषि कानूनों के खिलाफ सिंघु बॉर्डर पर किसानों के आंदोलन के कारण कुंडली औद्योगिक क्षेत्र पर व्यापक प्रभाव पड़ रहा है और उद्यमी आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं।

किसानों के आंदोलन को आठ महीने से ज्यादा समय हो गया है और अभी इसका कोई हल नहीं निकला है। बॉर्डर के आसपास के दुकानदार और कुंडली औद्योगिक क्षेत्र में मझोले और लघु उद्योगों में काम करने वाले कर्मचारियों और उनके मालिक इस आंदोलन से बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं।

कुंडली बॉर्डर पर दुकानदार दलबीर ने बताया कि उन्होंने अपनी स्पेयर पार्ट की एक दुकान को बंद कर दिया है। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही अपनी दूसरी दुकान भी बंद करने वाले हैं। यहां एक छोटा सा रेस्टोरेंट चला रहे ओमपाल चौहान का कहना है कि पांच महीने से रेस्टोरेंट घाटे में चल रहा है। उन्होंने कहा कि उनका पूरा दिन ग्राहकों के इंतजार में गुजर जाता है। जनरल स्टोर के मालिक संजय चौहान का कहना है कि उन पर भी इस आंदोलन का असर पड़ा है।

कुंडली औद्योगिक क्षेत्र में एक फैक्ट्री के मालिक ने बताया कि जिस तरह से किसान आंदोलन लंबा चल रहा है, उससे फैक्टरी मालिकों की हालत खराब होती जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर