लाइव न्यूज़ :

किसानों का आंदोलन जारी, जयपुर-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात आंशिक प्रभावित

By भाषा | Updated: December 20, 2020 19:37 IST

Open in App

जयपुर, 20 दिसंबर केंद्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलनरत किसानों ने जयपुर-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग को रविवार को भी आंशिक अवरूद्ध रखा जिसके चलते राजमार्ग पर यातायात आंशिक रूप से प्रभावित रहा। राजस्थान-हरियाणा सीमा से सटे अलवर जिले के शाहजहांपुर कस्बे के पास इस मार्ग पर आवागमन प्रभावित है।

स्वराज अभियान के नेता योगेंद्र यादव, पूर्व विधायक अमरा राम और अन्य नेताओं के नेतृत्व में किसान शाहजहांपुर के पास जयसिंहपुर-खेरा सीमा पर सकतपुरा में आंदोलन कर रहे हैं। उन्होंने यहां जयपुर— दिल्ली राष्ट्रीय राज मार्ग को एकतरफा बंद कर रखा है हालांकि दिल्ली से जयपुर मार्ग पर यातायात जारी रहा।

माकपा के पूर्व विधायक अमरा राम ने बताया कि रविवार को किसान आंदोलन के दौरान शहीद किसानों को श्रृद्धांजलि दी गई। श्रद्धांजलि सभा में सभी आंदोलनरत किसानों ने प्रण लिया है कि शहीदों के सपनों को मंजिल तक पहुचायेंगे।

उन्होंने दावा किया कि जाट महासभा के अध्यक्ष राजाराम मील के नेतृत्व में सैंकड़ों लोग और बहुजन समाज के कई लोग किसान आंदोलन को समर्थन देने के लिये शाहजहांपुर सीमा पर पहुंचे।

उन्होंने बताया कि आंदोलन जब तक जारी रहेगा जब तक कि सरकार हमारी मांगें नहीं मान लेती। अमरा राम ने कहा कि सभी किसान संगठनों की समन्वय समिति जो रणनीति तय करेगी उसी के अनुसार आंदोलन अपना रुख तय करेगा।

शाहजहांपुर थानाधिकारी सुनील जांगिड ने बताया कि सीमा पर रविवार को भी आंदोलनरत किसानों का जमावड़ा जारी रहा।

उन्होंने बताया कि आंदोलनकारियों ने जयपुर से दिल्ली की ओर जाने वाले मार्ग को अवरूद्ध कर रखा है जबकि दिल्ली से जयपुर की ओर आने वाला रास्ता खुला हुआ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारत अधिक खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच