लाइव न्यूज़ :

किसानों का आंदोलन जारी, जयपुर-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात प्रभावित

By भाषा | Updated: December 17, 2020 20:32 IST

Open in App

जयपुर, 17 दिसंबर केंद्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलनरत किसानों ने जयपुर-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग को बृहस्पतिवार को पांचवें दिन भी अवरूद्ध रखा जिसके चलते राजमार्ग पर परिवहन आंशिक रूप से प्रभावित रहा।

राजस्थान-हरियाणा सीमा से सटे अलवर जिले के शाहजहाँपुर कस्बे के पास इस मार्ग पर आवागमन प्रभावित है।

स्वराज अभियान के नेता योगेंद्र यादव, पूर्व विधायक अमरा राम और अन्य नेताओं के नेतृत्व में किसान शाहजहांपुर के पास जयसिंहपुर-खेरा सीमा पर सकतपुरा में आंदोलन कर रहे हैं। उन्होंने यहां जयपुर-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग को एकतरफा बंद कर रखा है। हालांकि दिल्ली से जयपुर मार्ग पर यातायात जारी रहा।

माकपा के पूर्व विधायक अमराराम ने बताया कि आंदोलन कर रहे किसानों को समर्थन देने के लिये स्थानीय किसानों के अलावा दूर दराज से लोग आ रहे है।

उन्होंने बताया, ‘‘बृहस्पतिवार को आंदोलन को समर्थन देने के लिये पूर्व विधायक पवन दुग्गल, पेमाराम, फूलसिंह, छगन चौधरी के नेतृत्व में कई लोग हमसे जुडे। बहरोड विधायक बलजीत यादव ने भी हमें समर्थन दिया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक कि सरकार हमारी मांगें नहीं मान लेती। सभी किसान संगठनों की समन्वय समिति जो रणनीति तय करेगी उसी के अनुसार आंदोलन का रूख तय किया जायेगा।’’

पूर्व विधायक ने बताया कि आंदोलन को समर्थन देने के लिये पावटा, मुंडावर, बावल चौरासी से नेताओं के नेतृत्व में किसानों का समूह आ रहा है।

पुलिस ने बताया कि राजस्थान हरियाणा सीमा पर आंदोलनरत किसानो ने यहां डेरा डाल रखा है। आसपास में कई टेंट लगा रखे हैं।

उन्होंने बताया कि आंदोलनकारियों ने जयपुर से दिल्ली की ओर जाने वाले मार्ग को अवरूद्ध कर रखा है जबकि दिल्ली से जयपुर की ओर आने वाला रास्ता खुला हुआ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल