लाइव न्यूज़ :

किसानों का आंदोलन स्थल बना कुछ लोगों के जीवन-यापन का सहारा

By भाषा | Updated: January 13, 2021 15:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 जनवरी कोरोना वायरस महामारी के पहले राकेश अरोड़ा इंडिया गेट पर सामान बेचते थे, लेकिन लॉकडाउन के बाद सब बंद हो गया और गुजारा मुश्किल हो गया। अब सिंघू बॉर्डर पर किसानों के आंदोलन के कारण उन्हें रोजी रोटी चलाने का सहारा मिला है और वह बैज तथा स्टिकर बेचते हैं।

पिछले छह हफ्ते से ज्यादा समय से किसान दिल्ली की सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे हैं और इस दौरान आसपास के कुछ विक्रेता भी यहां सामान बेचने पहुंच गए हैं।

‘आई लव खेती’, ‘आई लव किसान’ और ‘किसान एकता जिंदाबाद’ के बैज और स्टिकर बेचने वाले कई विक्रेता प्रदर्शन स्थल पर आ रहे हैं। लगभग सारे प्रदर्शनकारी बैज लगाते हैं जबकि ट्रैक्टरों और ट्रॉलियों में स्टिकर लगाए जाते हैं।

राकेश अरोड़ा और उनके भतीजे अंबाला से 25,00 रुपये का सामान लेकर यहां पहुंचे और अब तक 700 रुपये के बैज, पोस्टर बेच चुके हैं।

अरोड़ा ने कहा, ‘‘मैं इंडिया गेट पर सामान बेचता था। लेकिन लॉकडाउन के बाद धंधा चल नहीं पाया। इसलिए हमने प्रदर्शन स्थल के पास दुकान चलाने का फैसला किया।’’

दिल्ली के ओखला के इलेक्ट्रिशियन अमन भी काम नहीं रहने के कारण यहां पर बैज और स्टिकर बेचने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘आमदनी तो बहुत नहीं होती है लेकिन काम चल जाता है। हर दिन 15-20 लोग बैज-स्टिकर खरीदते हैं।’’

उत्तरप्रदेश के लोनी के रहने वाले मोईन (17) और नदीफ (11) भी इसी तरह का काम कर रहे हैं। एक सप्ताह पहले सिंघू पर दुकान शुरू करने वाले मोईन ने कहा, ‘‘हम हर दिन 500 बैज-स्टिकर लाते हैं। इनमें से 300 तक की बिक्री हो जाती है।’’

पिछले पांच साल से सिंघू बॉर्डर पर बिजली के उपकरणों की दुकान चलाने वाले चंदन कुमार भी अपने दुकान में ‘किसान नहीं तो अन्न नहीं’ के नारे वाले स्टिकर और बैज की बिक्री कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘बिजली का काम चल नहीं रहा। मुझे लगा कि किसान आंदोलन के दौरान स्टिकर लेना चाहेंगे। इसलिए मैंने कश्मीरी गेट मार्केट इसे मंगवाना शुरू किया।’’

पिछले एक महीने से भी ज्यादा समय से दिल्ली की विभिन्न सीमाओं पर हजारों किसान तीन कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

भारत अधिक खबरें

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया