लाइव न्यूज़ :

किसान आंदोलन को मजबूत बनाने के लिए जींद में किसानों की बैठक

By भाषा | Updated: November 16, 2021 20:36 IST

Open in App

जींद,16 नवंबर हरियाणा के जींद में मंगलवार को संयुक्त किसान मोर्चा का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया गया जिसमें आंदोलन को मजबूत करने और विस्तार देने के लिए प्रदेशभर में पैदल, साइकिल, मोटरसाइकिल, ट्रैक्टर एवं अन्य वाहनों से यात्रा निकालने का निर्णय किया गया ।

मोर्चा के एक पदाधिकारी ने बताया कि सम्मेलन में गांव स्तर पर संयुक्त मोर्चा की कमेटियों का गठन करने पर निर्णय किया गया ।

उन्होंने बताया कि इस दौरान 19 नवंबर को हांसी एसपी कार्यालय के बाहर ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने का आह्वान किया गया। इसके अलावा 24 नवंबर को छोटूराम जयंती किसान-मजदूर संघर्ष दिवस के रूप में मनाने का निर्णय किया गया । उन्होंने बताया कि 26 नवंबर को सभी बॉर्डरों पर संख्या बढ़ाने तथा 29 नवंबर को 500 किसानों के जत्थे के संसद कूच करने का निर्णय भी लिया गया।

इस सम्मेलन में विभिन्न किसान संगठनों के 20 से ज्यादा प्रतिनिधियों के अलावा काफी संख्या में किसानों ने भाग लिया।

वक्ताओं ने साफ कहा कि जब तक तीनों कृषि कानून रद्द नहीं होते और सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी नहीं देती तब तक किसी भी सूरत में आंदोलन खत्म नहीं होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल