लाइव न्यूज़ :

किसानों का मार्च : हरियाणा प्रशासन ने पंजाब से जुड़ी सीमा पर अवरोधक लगाए

By भाषा | Updated: November 25, 2020 18:26 IST

Open in App

चंडीगढ़, 25 नवंबर केन्द्र के कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की ओर किसानों के प्रदर्शन मार्च से पहले हरियाणा प्रशासन ने बुधवार को पंजाब से जुड़ी अपनी सीमा पर अवरोधक लगाने शुरू कर दिए और अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की है ताकि किसानों को राज्य में प्रवेश करने से रोका जा सके।

खनौरी अंतरराज्यीय सीमा पर ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस के एक अधिकारी ने पत्रकारों को बताया कि हरियाणा पुलिस ने क्रेन की मदद से सड़कों पर बड़े-बड़े पत्थर रखे हैं और दूसरी ओर से यातायात की आवाजाही ठप है।

उन्होंने कहा, ‘‘हम वाहनों को वैकल्पिक मार्ग से भेज रहे हैं। हम सुनिश्चित कर रहे हैं कि आवश्यक वस्तुओं की आवाजाही प्रभावित ना हो।’’

इस बात पर जोर देते हुए कि पंजाब से आ रहे किसानों को हरियाणा में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा, पुलिस ने बताया कि राज्यों की सीमा पर पानी की धार छोड़ने की व्यवस्था है और एम्बुलेंस तैनात किए गए हैं।

हरियाणा पुलिस के अंबाला रेंज के महानिरीक्षक वाई. पूरन कुमार ने पत्रकारों को बताया कि शम्भू अंतरराज्यीय सीमा 26 नवंबर से दो दिन के लिए सील रहेगी।

उन्होंने कहा, ‘‘पंजाब की ओर से किसानों की गतिविधियों के अनुरुप हरियाणा पुलिस कदम उठाएगी। अभी तक सीमा सील नहीं की गई है, यह निर्देश 26-27 नवंबर के लिए हैं। अगर उससे पहले कोई गतिविधि होती है तो उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह