लाइव न्यूज़ :

किसानों ने दिल्ली में अपना पैरोकार खो दिया : अजित सिंह के निधन पर राकेश टिकैत ने कहा

By भाषा | Updated: May 7, 2021 01:00 IST

Open in App

गाजियाबाद, छह मई भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के नेता राकेश टिकैत ने बृहस्पतिवार को कहा कि राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के प्रमुख अजित सिंह के निधन से किसानों ने दिल्ली में अपना महत्वपूर्ण पैरोकार खो दिया है।

टिकैत ने कहा कि अजित सिंह के निधन से खासकर कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसान बहुत दुखी हैं।

टिकैत ने एक बयान में कहा, ‘‘चौधरी अजित सिंह के निधन से किसानों ने दिल्ली में अपना एक महत्वपूर्ण पैरोकार खो दिया। अगर वह जीवित होते तो हर किसान आश्वस्त रहता कि दिल्ली में उसका एक घर है।’’

चौधरी अजित सिंह का बृहस्पतिवार को गुरुग्राम के एक अस्पताल में कोरोना वायरस संक्रमण से निधन हो गया। वह 82 साल के थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारत अधिक खबरें

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?