किसानों ने दिल्ली में अपना पैरोकार खो दिया : अजित सिंह के निधन पर राकेश टिकैत ने कहा

By भाषा | Updated: May 7, 2021 01:00 IST2021-05-07T01:00:11+5:302021-05-07T01:00:11+5:30

Farmers lost their advocates in Delhi: Rakesh Tikait on Ajit Singh's death | किसानों ने दिल्ली में अपना पैरोकार खो दिया : अजित सिंह के निधन पर राकेश टिकैत ने कहा

किसानों ने दिल्ली में अपना पैरोकार खो दिया : अजित सिंह के निधन पर राकेश टिकैत ने कहा

गाजियाबाद, छह मई भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के नेता राकेश टिकैत ने बृहस्पतिवार को कहा कि राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के प्रमुख अजित सिंह के निधन से किसानों ने दिल्ली में अपना महत्वपूर्ण पैरोकार खो दिया है।

टिकैत ने कहा कि अजित सिंह के निधन से खासकर कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसान बहुत दुखी हैं।

टिकैत ने एक बयान में कहा, ‘‘चौधरी अजित सिंह के निधन से किसानों ने दिल्ली में अपना एक महत्वपूर्ण पैरोकार खो दिया। अगर वह जीवित होते तो हर किसान आश्वस्त रहता कि दिल्ली में उसका एक घर है।’’

चौधरी अजित सिंह का बृहस्पतिवार को गुरुग्राम के एक अस्पताल में कोरोना वायरस संक्रमण से निधन हो गया। वह 82 साल के थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Farmers lost their advocates in Delhi: Rakesh Tikait on Ajit Singh's death

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे